दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने जताया दुख Irrfan Khan की मृत्यु पर, ट्वीट करके कहा 'हमारे समय के सबसे शानदार कलाकारों....'
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार Irrfan Khan ने कुछ देर पहले ही 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उन्हें बीते दिन ही मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान खान लम्बे समय से ब्रेन कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। Irrfan Khan की मृत्यु की खबर जैसे ही मीडिया में आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्वीट करके दुख जताना शुरू कर दिया। इरफान खान के चाहनेवालों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेता तक सभी कलाकार की मृत्यु पर शोक जता रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को भी इरफान खान (Irrfan Khan) की मृत्यु की खबर सुनकर झटका लगा है और उन्होंने ट्वीट करके कलाकार को श्रद्धाजंलि दी है। अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं इरफान खान की मृत्यु की खबर सुनकर चौंक गया हूं। वो हमारे समय से सबसे शानदार कलाकारों में से एक थे। उनका बेमिसाल काम हमेशा लोगों के द्वारा याद किया जाता रहेगा। मैं इरफान खान की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।
Shocked to hear of the demise of Irrfan Khan, one of the most exceptional actors of our time. May his work always be remembered and his soul rest in peace— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 29, 2020
Colon infection के चलते कराया गया था अस्पताल में भर्ती
कलाकार इरफान खान को बीते दिन Colon infection के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने मीडिया को बीती रात बताया था कि आने वाले 24 घंटे इरफान खान के लिए काफी कठिन रहेंगे।
सुजीत सरकार ने ट्वीट करके दी जानकारी
जाने-माने डायरेक्टर सुजीत सरकार ने सबसे पहले ट्वीट करके इरफान खान की मृत्यु की जानकारी दी थी। सुजीत सरकार ने इरफान खान को प्रणाम करते हुए उनके परिवार के लिए प्रार्थना की थी। इसके बाद से ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार ट्वीट करके इरफान खान की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।




No comments