Corona Virus Lockdown के बीच कलाकार Mithun Chakraborty के पिता का 95 साल की उम्र में हुआ निधन
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। इसी सिलसिले में एक और खबर जुड़ गई है, जिसमें बताया जा रहा है कि कलाकार Mithun Chakraborty के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का मुंबई में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mithun Chakraborty के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती पिछले काफी दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उन्होंने मंगलवार की रात Kidney failure हो जाने के कारण अपनी अंतिम सांस ली।
खबरों की मानें तो बॉलीवुड एक्टर Mithun Chakraborty कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण बेंगलुरू में फंसे हुए हैं, जहां वो एक शूट के लिए गए थे। Mithun Chakraborty कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें पिता का अंतिम संस्कार करने की इजाजत मिल जाए लेकिन अभी तक इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लग पायी है कि बसंत कुमार चक्रवर्ती का अंतिम संस्कार कब और कौन करेगा ?
मुंबई में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मीमोह चक्रवर्ती हैं
सुनने में आ रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मीमोह चक्रवर्ती इस समय मुंबई में ही हैं और अपने परिवार का ध्यान रख रहे हैं। ऐसे गंभीर समय में पिता मिथुन चक्रवर्ती की कमी मीमोह पूरी कर रहे हैं।
कलाकारों ने जताया दुख
जैसे ही यह खबर सामने आई कि मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती अब नहीं रहे, वैसे ही कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख जताना शुरू कर दिया है। अदाकारा रितुपर्णा सेन गुप्ता ने एक ट्वीट के माध्यम से दुख व्यक्त किया है और लिखा है, 'मिथुन दादा के पिता की अचानक मृत्यु पर मुझे दुख है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को ऐसे समय में शक्ति प्रदान करें।'
My deep condolences on the sudden demise of your father,Mithun Da.— Rituparna Sengupta (@RituparnaSpeaks) April 22, 2020
Stay strong & may his soul rest in peace forever 🙏
अदाकारा के इस ट्वीट के बाद मिथुन दा के फैंस भी भौचक्के रह गए हैं और कमेंट के माध्यम से लगातार चक्रवर्ती परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आप इस खबर से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ जुड़े रहिए।





No comments