साउथ एक्ट्रेस Kajal Aggarwal ने Udhayanidhi Stalin के साथ काम करने से किया इंकार?
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस Kajal Aggarwal अपनी आने वाली फिल्म Indian 2 को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल देशभर में कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई हैं। साथ ही इन दिनों सभी स्टार्स अपनी फैमिली के साथ घर पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ही काजल अग्रवाल को साउथ स्टार Udhayanidhi Stalin की अपकमिंग फिल्म ऑफर हुई है लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजल अग्रवाल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। इस फिल्म को ना कहने के पीछे का कारण दोनों के बीच के मतभेदों को बताया जा रहा है।

फिल्म निर्माताओं ने इस बारे में अभी तक किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि आखिरकार काजल ने फिल्म को करने से क्यों इंकार किया है ? काजल के ना कहने के बाद से ही उधयनिधि स्टालिन अपनी फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश कर रहे हैं। Kajal Aggarwal कथित तौर पर दक्षिण के सुपरस्टार चिरंजीवी की अगली फिल्म Acharya में नजर आएंगी।
इस फिल्म से पहले काजल ने तब सुर्खियां बटोरीं थी जब उन्होंने Chiranjeevi की फिल्म Sye Raa Narasimha Reddy के प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। इस फिल्म में भी काजल बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देने वाली थी। काजल से पहले 'आचार्य' में साउथ एक्ट्रेस Trisha Krishnan मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी।
कई लोगों को कहना है कि तृषा ने फिल्म क्रिएटिव डिफरेंसेस के कारण छोड़ी है, लेकिन बाद में निर्माताओं ने कहा कि तृषा को जैसे ही मणिरत्नम की फिल्म ऑफर हुई उसके बाद उन्होंने 'आचार्य' को छोड़ने का फैसला कर लिया। फिलहाल काजल इन दिनों पर घर पर हैं और चीजें नार्मल होने का इंतजार कर रही हैं। काजल फिल्म 'आचार्य' के अलावा संजय गुप्ता की बॉलीवुड फिल्म 'मुंबई सागा' में भी दिखाई देंगी।




No comments