Kasautii Zindagii Kay 2 एक्ट्रेस Pooja Banerjee पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाई हैं, रिएलिटी शो में लगी थी गंभीर चोट
टीवी सीरियल Kasautii Zindagii Kay 2 में निवेदिता बासु का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी बेहद ही टैलेंटेड हैं। कुछ महीने पहले ही Pooja Banerjee ने पति संदीप सेजवाल के साथ डांसिंग रिएलिटी शो Nach Baliye 9 में हिस्सा लिया था। पूजा बनर्जी और Sandeep Sejwal इस शो में ज्यादा दिन नहीं टिक पाए थे क्योंकि बीच में एक परफॉर्मेंस के दौरान पूजा बनर्जी को गंभीर चोट आ गई थी। पूजा बनर्जी 10 फीट की ऊंचाई से गिरी थी और उनकी कलाई में फ्रेक्चर आने के साथ साथ बाएं पैर के लिगामेंट में भी चोट लग गई थी। इस घटना को अब 10 महीने बीत चुके है लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा बनर्जी आज भी पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई हैं।

हाल ही में स्पॉटबॉयई के साथ हुई बातचीत में पूजा बनर्जी ने खुलासा किया है कि लॉकडाउन के चलते उन्हें घर पर रहने का समय मिल गया है और इस दौरान उनकी रिकवरी भी हो रही है। इसी के साथ ही पूजा बनर्जी ने ये भी कहा है कि इस घटना से वह परेशान नहीं हुई हैं और आगे भी रिएलिटी शोज में हिस्सा लेती रहेंगी। पूजा बनर्जी ने बताया कि एक कहावत है कि कभी भी ना को ना मत कहो। नच बलिए 9 में जो भी हुआ थाए वह बुरा हुआ। मैं अपने दाहिने हाथ में अच्छे से मूवमेंट फील नहीं कर पा रही हूं। मैं इसे अच्छे से मोड़ भी नहीं पा रही हूं और मेरे लिए ये बड़ा नुकसान है।
पूजा बनर्जी ने आगे बताया है कि जब मुझे चोट लगी थी तो मैंने सोचा था कि मैं कभी दोबारा काम नहीं कर पाऊंगी। मैंने अपनी विल पॉवर और फिजियोथेरिपी के जरिए खुद को मजबूत बनाए रखा है। लॉकडाउन में मैं अपनी चोट को ठीक करने में जुटी हुई हूं। मैं अब भी रिएलिटी शो करना चाहती हूं क्योंकि मुझे इसे करने में मजा आता है।
नीचे देखें पूजा बनर्जी की लेटेस्ट तस्वीरें
'कहने को हमसफर है 3' में नजर आई थी एक्ट्रेस
चोट लगने के कुछ दिन बाद ही पूजा बनर्जी ने Kasautii Zindagii Kay 2 में वापसी कर ली थी और इसी के साथ ही साथ उन्होंने वेब सीरीज 'कहने को हमसफर है 3' की भी शूटिंग की थी। इस दौरान पूजा बनर्जी को अपने को स्टार्स से काफी सपोर्ट भी मिला। पूजा बनर्जी ने पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में इस एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा है किए मुझे जिस तरह का प्यार मिला है उसको मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं। पहली बात तो सेट पर मुझे कोई भी मरीज की तरह ट्रीट नहीं करता था। कई दफा मेरी सहूलियत के लिए को स्टार्स सीन्स में बदलाव ला देते थे।




No comments