साउथ अफ्रीका में बंदूक की नोक पर Katie Price हुई थीं यौन उत्पीड़न की शिकार, कहा 'मैंने सिर्फ अपने बच्चों की सुरक्षा...'
अमेरिका की जानी-मानी रियलिटी टीवी स्टार्स में से एक Katie Price को हॉलीवुड में कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से भी जाना है। दिवालिया घोषित होने से लेकर अपने रिलेशनशिप के चलते केटी प्राइस कई बार सुर्खियों का हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में केटी प्राइस ने एक इंटरव्यू के दौरान साउथ अफ्रीका में बंदूक की नोक पर उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न और लूटपाट को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। द सन वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान केटी प्राइस ने खुलासा किया कि यह हमला उन पर साल 2008 में पब्लिक फैसिलिटी यूज करने के दौरान हुआ था। उन्होंने अपने एक बच्चे को टॉयलेट इस्तेमाल कराने के लिए अपनी कार रोकी थी और उसी दौरान उन पर यह हमला हुआ था।

इस बारे में बात करते हुए Katie Price ने बताया है कि, 'मेरे बेटे तो टॉयलेट जाना था और उस दौरान करीब 6 लोगों ने हम पर हमला किया था। यह किसी हॉरर फिल्म की तरह था। एडिडास हुडी में एक बड़ा आदमी मेरे चेहरे पर चिल्ला रहा था और डिमांड कर रहा था कि जो कुछ भी मेरे पास है मैं उसे दे दूं। और वह मुझे नीचे से छू रहा था।'
केटी ने कहा कि उस समय उन्हें यह डर था कि कहीं वो आदमी उनमें से किसी एक को गोली ना मार दे इसलिए उन्होंने अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की, 'मैंने एक तकिया पकड़ा और बच्चों के सामने खुद को खड़ा करके उनकी रक्षा करने की कोशिश की क्योंकि मुझे लग रहा कि वह गोली मार देगा। मुझे लगा कि मेरा मरना तय था। पुलिस ने कहा कि यह एक मिरेकल था जो उन्होंने हमें नहीं मारा।
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें एक डॉग लेना था जो उनकी फैमिली की रक्षा कर सके। फिलहाल केटी प्राइस इन दिनों कोरोनावायरस की जंग से लड़ने में नेशनल हेल्थ सर्विस की मदद कर रही हैं। केटी प्राइस ने साल 1996 में मॉडलिंग की दुनिया कदम रखा था और अब तक वो कई टीवी सीरीज कर चुकी हैं।




No comments