अजय देवगन की फिल्म 'Raid' के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने किया खुलासा, कहा 'रेड 2 उन लोगों के लिए...'
कोरोनावायरस महामारी के कारण के इस समय पूरी दुनिया में मानों जैसे एक ठहराव सा आ गया है। वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखने के बाद ज्यादातर देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। भारत में भी यह लॉकडाउन पहले 21 दिन के लगाया गया था लेकिन बाद में इसकी मियाद बढ़ाकर 3 मई तक कर दी गई है। ऐसे में घर पर मौजूद सिनेमाप्रेमी सिनेमाघरों को काफी मिस कर रहे हैं। साल के शुरुआत में रिलीज हुई अजय देवगन की सुपरहिट हिट Tanhaji: The Unsung Warrior को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिला था। एक्टर को दर्शकों की तरफ से मिले इस प्यार को देखने के बाद 'रेड' के मेकर्स ने इसके सीक्वल की तैयारी की है। इसी बारे में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने खुलासा करते हुए 'रेड 2' पर पक्की मुहर लगा दी है।

मुंबई मिरर के साथ बातचीत करते हुए प्रोड्यूसर Bhushan Kumar ने खुलासा किया है कि, 'इस फ्रेंचाइजी के जरिए पब्लिक की नजरों में हम उन हीरोज को दिखाने का प्रयास करते हैं जो खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर इन वाइट-कॉलर क्रिमिनल्स को दुनिया के सामने लाते हैं। आज तक किसी को भी उस अधिकारी (अमय पटनायक) के बारे में नहीं मालूम था। जिसका किरदार अजय देवगन ने फिल्म में निभाया था। Raid 2 उन पुरुषों के लिए भी एक श्रद्धांजलि होगी जो वर्दी न पहनने के बाद भी अपने काम को बड़ी ईमानदारी से करते हैं।'
'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' की जबरदस्त सक्सेस के बाद मेकर्स के ऊपर भी 'रेड 2' को लेकर अच्छा खासा प्रेशर बना हुआ है और वो 'रेड 2' को बड़ा और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण शूटिंग रुकी हुई है लेकिन इस बीच फिल्म की स्क्रिप्ट और बाकी चीजों पर बड़ी तेजी से काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार फिल्म 'रेड 2' को राज कुमार गुप्ता ही डायरेक्ट करेंगे।
बता दें, 'रेड' फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे कई किरदार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। मात्र 45 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। 'रेड 2' के सीक्वल के साथ सभी फैंस के मन एक सवाल अभी भी बरकरार है कि क्या इलियाना डिक्रूज को 'रेड 2' के लिए भी चुना जाएगा?




No comments