लॉकडाउन के बीच अचार की 3 बोतलें खत्म कर चुकी हैं Samantha Akkineni
तेलुगु सिनेमा की सुपरस्टार अदाकारा Samantha Akkineni अपने लुक्स और स्टाइन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। समांथा अक्किनेनी ने कई सारी सुपरहिट फिल्में देकर फैंस के दिलों पर राज कर लिया है। ऐसे में अदाकारा से जुड़ी हर छोटी से छोटी बातें फैंस जानना चाहते है। फैंस अक्सर ये भी जानना चाहते हैं कि वो अपने परफेक्ट फिगर के लिए क्या करती हैं। खासकर लॉकडाउन के दिनों में जब लोग घरों में बंद हैं और जिमिंग स्टेशन्स पर ताले लगे हुए हैं। जिसके चलते ज्यादातर लोग दिन ब दिन मोटापे की ओर बढ़ रहे हैं तो भला अदाकारा इन दिनों में कैसे खुद को फिट रख रही हैं। इसका खुलासा हाल ही साउथ फिल्म स्टार समांथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर दिया है।

समांथा अक्किनेनी ने इस दौरान अपनी ‘हेल्थी डाइट’ को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। दरअसल, फिल्म स्टार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने एक फैन के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए इस बात से पर्दा उठाया है। लेकिन समांथा अक्किनेनी का ये डाइट प्लान पढ़कर जरुर आप चकरा जाने वाले है। समांथा अक्किनेनी ने बताया है कि वो इस दौरान अचार की पूरी 3 बोतल खत्म कर चुकी हैं। है न हैरानी की बात।
‘सुपर डीलक्स’ स्टार ने कहा है, ‘मैं इंटरमिटेंट फास्टिंग (बीच-बीच में उपवास) रख रही हूं... क्योंकि मुझे ऐसा करना पड़ा रहा है... क्योंकि मैं हर दूसरे दिन बिरयानी खाती हूं... मुझे चटपटा खाना बहुत पसंद है... और मैं अब तक अचार की 3 बोतलें खत्म कर चुकी हूं... इसीलिए मुझे लगता है कि उपवास मुझे दोबारा से गुड गर्ल बना देगा।’ समांथा का ये ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं।
I am trying ‘Intermittent fasting’ .. also coz I am forced too.. coz I eat biryani for lunch every other day and love spicy food .. I have finished 3 bottles of pickle already .. so I assume fasting will make me a good girl again https://t.co/movbawZgpZ— Samantha Akkineni (@Samanthaprabhu2) May 29, 2020
क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग?
दरअसल, ये खाना खाने का एक खास तरीका है। जिसमें आपको दिन में 16-20 घंटे फास्टिंग करनी होती है। इसके बाद आप मनमर्जी का खाना खा सकते हैं। लेकिन इसमें भी ध्यान देना होता है कि आप ज्यादा चटपटा खान न खाएं। लेकिन साउथ अदाकारा समांथा अक्किनेनी के लिए ये मुश्किल होता जरुर है।




No comments