Aamir Khan ने 15-15 हजार रुपये बांटने वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सभी अपने-अपने घरों में बंद हैं और ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी खबर फेक है और कौन सी सही ? जब से देश में लॉकडाउन लगाया गया है तब से कई सारी फेक खबरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं, जिनमें से एक के साथ Aamir Khan का नाम भी जुड़ चुका है। कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर एक टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बताया गया कि आमिर खान ने गरीबों के लिए खाने के पैकेट भिजवाए हैं और इन पैकेट्स में 15-15 हजार रुपये निकल रहे हैं। आमिर खान ने ऐसा इसलिए किया है ताकि ये रुपये जरूरतमंद लोगों तक डायरेक्ट पहुंच सकें।

इस वीडियो को इंटरनेट पर जमकर शेयर किया गया और लोगों ने आमिर खान की तारीफों के पुल बांध दिए। हालांकि कलाकार ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट के माध्यम से इन खबरों को गलत करार दिया है। आमिर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि उन्होंने किसी भी पैकेट में रुपये नहीं भिजवाए हैं और जो खबरें वायरल हो रही हैं वो सरासर गलत हैं।
आमिर खान के ट्वीट के अनुसार, 'दोस्तों मैं वो इंसान नहीं हूं जिसने पैकेट्स में पैसे रखवाए हैं। या तो यह खबर पूरी तरह से गलत है या फिर जिसने ये काम किया है उस रॉबिनहुड ने अपना नाम नहीं बताया है। आप सभी लोग सेफ रहिए और मेरी तरफ से सभी को खूब सारा प्यार....।
Guys, I am not the person putting money in wheat bags. Its either a fake story completely, or Robin Hood doesn't want to reveal himself!— Aamir Khan (@aamir_khan) May 4, 2020
Stay safe.
Love.
a.
अगर आमिर खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो लॉकडाउन से पहले Laal Singh Chaddha की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसमें उनके साथ Kareena Kapoor Khan दिखाई देंगी। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' फ्लॉप होने के बाद आमिर खान इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी करना चाहते हैं। फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीरों में आमिर खान अलग-अलग लुक्स में दिखाई दे रहे थे, जिन्हें देख फैंस लाल सिंह चड्ढा के लिए एक्साइटिड नजर आ रहे हैं।




No comments