Jr. NTR के बर्थडे पर #RRR के मेकर्स ने नहीं रिलीज किया फर्स्ट लुक, पर Ram Charan ने दे दिया फैंस को बड़ा तोहफा
साउथ स्टार जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) आज अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। लेकिन साउथ सुपरस्टार के फैंस इस बात से दुखी थे कि राइस, रोर, रिवॉल्ट (Rice Roar Revolt) के मेकर्स ने उनके बर्थडे पर फर्स्ट लुक या पोस्टर रिलीज नहीं किया। हालांकि तेलुगु सुपरस्टार के फैंस की इस विश को पूरा करते हुए फिल्म ट्रिपल आर में उनके को-स्टार राम चरण तेजा ने हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक अनसीन फोटो शेयर कर दी है।

जिसे देखने के बाद फैंस खुशी से झूम रहे है। इस फोटो में राम चरण (Ram Charan) ने तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को अपने कंधे पर उठाया हुआ है। इतना ही नहीं, खास बात ये है कि इस फोटो के जरिए जूनियर एनटीआर की फिल्म ट्रिपल आर का लुक भी सामने आ गया है।
इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर राम चरण ने लिखा है, ‘मेरे प्यारे भाई तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। मुझे पता है कि मुझे तुम्हें रिटर्न गिफ्ट देना है लेकिन मैं वादा करता हूं कि मैं सबसे बेस्ट गिफ्ट दूंगा। अभी बहुत सारी सेलीब्रेशन करने हैं।’ राम चरण की ये फोटो आप नीचे देख सकते हैं।
Happy Birthday to my dear brother @tarak9999! I know I owe you a return gift. But, I promise I will give you the best. More celebrations await... 🤗 pic.twitter.com/ZW9UgmBu2G— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) May 20, 2020
बता दें कि इस फिल्म के साथ पहली बार दर्शक साउथ के इन दो सुपरस्टार्स को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने वाले है। इससे पहले जूनियर एनटीआर और राम चरण ने एक साथ काम नहीं किया है। इस फिल्म के बारे में खुलासा करते हुए एक इंटरव्यू में राम चरण ने बताया था कि वो इस फिल्म को साइन करने से पहले काफी गंभीर सोच में डूब गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने पिता चिरंजीवी से इस बारे में बात की और उनकी सलाह के बाद दो मेन लीड हीरो वाली ये फिल्म साइन की। ये फिल्म अगले साल 8 जनवरी 2021 को रिलीज होनी है।
गौर करने वाली बात ये है कि मेकर्स ने इससे पहले राम चरण के बर्थडे पर फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। जिससे फैंस काफी रोमांचित हो उठे थे। इसीलिए इस बार जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर वो उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस बार जरुर मेकर्स दोबारा कुछ मजेदार दिखाने वाले है। लेकिन उनकी ये उम्मीद कोरोना वायरल लॉकडाउन ने धो डाली।




No comments