Mohena Singh बुरी तरह घबराई Gaurav Wadhwa को सांप के साथ देखकर
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नजर आ चुकी मोहिना सिंह (Mohena Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। रीवा की राजकुमारी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई न कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर हो रही हर एक एक्टिविटी पर मोहिना कुमारी सिंह की पैनी निगाह बनी रहती है।

इसी बीच मोहिना कुमारी सिंह को उनके दोस्त गौरव वाधवा (Gaurav Wadhwa) की तस्वीरों ने बुरी तरह डरा दिया है। दरअसल, गौरव वाधवा ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में गौरव वाधवा अजगर और पाइथन को हाथ में थामे नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन खतरनाक सापों को हाथ में लेने के बाद भी गौरव वाधवा जरा भी नहीं डर रहे हैं।
तस्वीरों में गौरव वाधवा पाइथन को लेकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी इन तस्वीरों ने मोहिना कुमारी सिंह को बुरी तरह से डरा दिया है। यही वजह है जो मोहिना कुमारी सिंह ने बिना देर किए तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'गौरव वाधवा ये सब क्या है? तुमने ये काम करना कब से शुरु कर दिया।' जिसके बाद मोहिना कुमारी सिंह को जवाब देते हुए गौरव वाधवा ने लिखा है, 'अगर नहीं पता ये क्या है तो फिर फटाफट गूगल कर लो। समझ आ जाएगा।
मोहिना कुमारी सिंह के अलावा गौरव वाधवा की तस्वीर पर कृष्णा मुखर्जी ने भी कमेंट करके हैरानी जताई है। कृष्णा मुखर्जी के ये हाल देखकर गौरव वाधवा ने लिखा है, 'ये मेरे दोस्त के पालतू जानवर हैं। इससे डरने की जरुरत नहीं है।'
गौरव वाधवा की बात सुनकर लोग उनकी खूब खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'गौरव वाधवा तुम्हारे दोस्त को डॉक्टर की जरुरत है जो कि सांप को अपना पालतू बता रहा है।'
गौरव वाधवा की ये तस्वीरें
कुछ समय पहले ही मोहिना कुमारी सिंह, गौरव वधाना के साथ लाइव बातचीत करती नजर आई थीं। मोहिना कुमारी सिंह और गौरव को साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे थे। गौरव वाधवा, मोहिना कुमारी सिंह के साथ सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुके हैं।




No comments