Sonu Sood से फैन बोला सैलून पहुंचा दो प्लीज
बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood कोरोना वायरस लॉकडाउन के समय में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने हुए हैं। कोरोना लॉकडाउन के बीच फंसे हजारों मजदूरों की मदद कर सोनू सूद ने उन्हें घर तक पहुंचा रहे हैं। बीते दिनों सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें अभिनेता ने महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार से लॉकडाउन के बीच परमीशन लेकर 10 बसों का इंतजाम किया था। इन बसों में उन्होंने करीबन 300 से ज्यादा मजदूरों को घर पहुंचाने के साथ-साथ उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा था। तब से लेकर अब तक लगातार फैंस सोनू सूद की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोनू सूद को ट्विटर पर इन दिनों जमकर ट्वीट आ रहे हैं, जिनमें कई फैंस मजाकिया अंदाज में अपनी बातें भी कह रहे हैं। एक फैन ने हल्के-फुल्के अंदाज में सोनू सूद को लिखा है, 'सोनू सूद क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं? मैंने ढाई महीने से पार्लर विजिट नहीं किया, प्लीज मुझे सैलून पहुंचा दीजिये। मैं मजाक कर रहा हूं आप एक सच्चे हीरो हो और भगवान आपका भला करे।
anmoad
सोनू सूद ने अपने फैन को रिप्लाई देते हुए लिखा है, 'सैलून जाकर क्या करोगे। सैलून वाले को तो मैं उसके गाँव छोड़ के आ गया। ? उसके पीछे पीछे उसके गाँव जाना है तो बोलो ? ?' सोनू सूद का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपने-अपने रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।
Salon जाकर क्या करोगे। salon वाले को तो मैं उसके गाँव छोड़ के आ गया। 😂 उसके पीछे पीछे उसके गाँव जाना है तो बोलो ? 😂 https://t.co/5Xrim4um5l— sonu sood (@SonuSood) May 27, 2020
सोनू सूद ने हाल ही में अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए एक हेल्पलाइन नम्बर शेय किया था, जिसकी मदद से प्रवासी मजदूर उनकी टीम के साथ सम्पर्क साध सकते हैं। जो भी इंसान अपने घर जाना चाहता है, वो अपनी डिटेल्स इस नंबर साझा कर सकता है और सोनू की टीम उसे उसके घर तक पहुंचाने का इंतजाम कर रही है। सोनू सूद की इस दरियादिली की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं और उनकी लगन की सराहना कर रहे हैं।




No comments