मृत पाए गए Twilight स्टार Gregory Tyree Boyce और गर्लफ्रेंड, मौत के कारणों का नहीं चला पता
हॉलीवुड फिल्म ट्विलाइट (Twilight) में टायलर क्राउली के रोल में सिने प्रेमी के दिलों पर जादू चलाने वाले एक्टर ग्रेगरी टायरे बॉयस (Gregory Tyree Boyce) और उनकी गर्लफ्रेंड नताली एडेपोजु (Natalie Adepoju) को लास वेगास के एक अपार्टमेंट में मृत पाया गया है। हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। एक्टर की उम्र 30 वर्ष थी जबकि उनकी गर्लफ्रेंड 27 साल की थी।

इसके बारे में इंग्लिश साइट ईऑनलाइन.कॉम ने जानकारी दी है। रिपोर्ट की मानें तो इस बारे में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है, ‘ग्रेग के कजिन ने उठने के बाद सुबह देखा कि उनकी कार अभी तक घर पर है। जबकि उन्हें इस वक्त लॉस एंजेलिस में होना चाहिए था। ये सोचकर वो घबरा गए और उन्होंने वहां जाकर देखा तो उन्हें मृत पाया।
उन्होंने बताया कि ग्रेग के कजिन ने जानकारी देते हुए बताया, ‘ग्रेग अपने करियर और कारोबार को लेकर काफी फोकस था। वो अपनी मां की मदद के लिए लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो गया था और लॉस एंजेलिस से अपनी एक्टिंग जॉब और बेटी को देखने के लिए ट्रैवल करता था।
कजिन ने कहा, ‘ग्रेग को अपनी जिंदगी बहुत प्यारी थी और वो बेहद एनर्जेटिक और उत्साही था। वो जिंदगी से भरा हुआ था। हम उसे बहुत याद करेंगे। वो मेरे लास वेगास के सबसे दिलदार दोस्तों में से एक था। उसने मुझे कई यादगार पल दिए है।’ बता दें कि दिसंबर में ही एक्टर 30 साल के हुए हैं।
एक्टर ने इसका जश्न धूमधाम से मनाया था। ग्रेग ने इस दौरान इंस्टग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर खुद को ही बधाई दी थी। उन्होंने इस पोस्ट में जिंदगी का मजा भरपूर लेने की बात कहते हुए खुशियां मनाई थी। लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं है। बता दें कि एक्टर के एक 10 वर्षीय बेटी अलाया भी है।




No comments