Virat Kohli को डायनासोर कहा Anushka sharma ने, देखें ये मजेदार वीडियो
कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

दोनों को अक्सर सोशल मीडिया मीडिया पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हुए देखा गया है। इसी बीच अनुष्का ने विराट कोहली का एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डायनोसोर की तरह चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन दिया है, 'आज मुझे एक डायनासोर मिला।' अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर किये गए इस फनी वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।




No comments