सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम समय में दूर होने लगे थे दोस्त ?
बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इस शो ने उन्हें टीवी का स्टार बना दिया था, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने का मन बनाया। सुशांत सिंह राजपूत की बॉलीवुड जर्नी का आगाज भी शानदार रहा और कलाकार ने 'काई पो छे', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से दर्शकों के बीच छाप छोड़ी। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दमदार कारोबार करने में कामयाब रहीं और दर्शकों ने सुशांत सिंह राजपूत को खुले दिल से स्वीकार कर लिया।

सुशांत सिंह राजपूत ने इन फिल्मों के बाद कुछ प्रोजेक्ट्स साइन किए, जिनमें से कुछ बंद हो गए और कुछ बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में ही दम तोड़ते नजर आए। बताया जाता है कि इन फ्लॉप फिल्मों की वजह से सुशांत सिंह राजपूत काफी परेशान रहने लगे थे और अंत में उन्होंने अपनी जान ही ले ली।
फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके यह इशारा दिया है कि प्लॉप होती फिल्मों की वजह से सुशांत सिंह राजपूत से लोग दूर जाने लगे थे। सुमित कडेल के अनुसार, 'ये शोबिजनेस है, यहां कोई किसी का सगा नहीं होता..., उगते सूरज को सलाम करते हैं, ढलते सूरज की कद्र नहीं.. यहां जिंदगी अपने दम पर जीनी पड़ती है , शोहरत के पल लोग करीब होते हैं और अकेलेपन के समय कोई नहीं..., ये शोबिजनेस है, यहां किसी का सगा नहीं... मैं तुम्हें हमेशा मिस करूंगा सुशांत...'
Yeh ShowBiz hai, yaha koi kisi ka sagga nahi,Ugate suraj ko salaam karte hai,Dhalte suraj ki kadar nahi. Yaha zindagi apne dum pe jeeni padti hai, sohrat k pal log karib hote hai, akelepan k samay koi nahi,Yeh showbiz hai yaha kisi ka sagga nahi.— Sumit kadel (@SumitkadeI) June 14, 2020
Will miss u #SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को फांसी लगाकर की आत्महत्या:
बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार (14 जून) को फांसी लगाकर आत्महत्या की। सुशांत सिंह राजपूत के घर में काम करने वाले नौकर ने पुलिस को कलाकार की मृत्यु की जानकारी दी। कलाकार की मृत्यु की वजह अभी तक साफ नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली।




No comments