Mohena Singh Sushant Singh Rajput के आखिरी पलों की तस्वीरें वायरल होने पर भड़की, पुलिस की चेतावनी के बीच लगाई लोगों की लताड़
बॉलीवुड अभिनेता Sushant Singh Rajput की आत्महत्या के बाद उनकी डेड बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वह बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे इन तस्वीरों को देखकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने एक्शन लेने की चेतावनी दी है। मुंबई पुलिस के साइबर सेल सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करेगी।

सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें देखकर मोहिना कुमारी सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की है। मोहिना कुमारी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर शेयर करने वालों की लताड़ लगाई है। मोहिना कुमारी सिंह ने लिखा कि, 'किसी ने मुझे सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के डेड बॉडी की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें एंब्यूलेंस और डॉक्टर की टीम के आने से पहले क्लिक की गई हैं। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी को कवर किया गया।
आगे मोहिना कुमारी सिंह ने लिखा कि, 'मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। तस्वीर में उनके गले पर फांसी का निशान साफ नजर आ रहा है। जब ये तस्वीर मुझ तक पहुंच सकती है तो बाकी लोग भी इनको सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे होंगे। यहां तक कि लोग सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरों को अपनी स्टोरीज पर भी लगा रहे हैं। मेरी आप सब से गुजारिश है कि आप लोग इन तस्वीरों को इस तरह से शेयर करना बंद कर दें। सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को इज्जत मिलनी चाहिए।'
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे सिनेमा जगत में हंगामा मचा दिया है। सुशांत सिंह राजपूत बीते 6 महीने से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। इस बीमारी से लड़ते लड़ते सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जान देदी। सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद अब लोग मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करने लगे हैं।




No comments