Natasa Stankovic की प्रेग्नेंसी पर एक्स बॉयफ्रेंड Aly Goni ने दी बधाई
इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बीती शाम सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया कि उनकी गर्लफ्रेंड नताशा स्तानकोविक (Natasa Stankovic) मां बनने वाली हैं। कुछ शानदार तस्वीरों के जरिए हार्दिक पांड्या ने इस बात का खुलासा किया है जिसमें नताशा स्तानकोविक अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या से जुड़ी इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और बॉलीवुड, क्रिकेट और टीवी जगत के सितारे इस जोड़ी को बधाईयां देने में जुट गए हैं। इसी बीच नताशा स्तानकोविक के एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी ने भी उनकी प्रेग्नेंसी की खबर पर कमेंट किया है।

नताशा स्तानकोविक की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अली गोनी ने लिखा कि, 'गॉड ब्लैस यू गाइज...।' अली गोनी ने अपने कमेंट पर नताशा के लिए एक हार्ट इमोजी भी बनाई है। अली गोनी के इस कमेंट ने फैंस का तो जैसे दिल ही जीत लिया है। गौरतलब है कि ब्रेकअप होने के बाद भी अली गोनी और नताशा स्तानकोविक अच्छे दोस्त हैं।
नताशा स्तानकोविक की पोस्ट पर अली गोनी का रिएक्शन

डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' में नताशा स्तानकोविक और अली गोनी ने एक्स कपल के तौर पर हिस्सा लिया था। शो के दौरान इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इन दोनों की दोस्ती देखकर किसी को भी इस बात का यकीन नहीं होता था कि अली गोनी और नताशा का ब्रेकअप हो चुका है। वैसे अली गोनी के अलावा और भी कई टीवी और बॉलीवुड जगत के सितारों ने नताशा स्तानकोविक को प्रेग्नेंसी की शुभकामनाएं दी हैं। इस लिस्ट में क्रिस्टल डिसूजा, अदा शर्मा, सुकृति कांडपाल, शांतनू माहेश्वरी और अभय देओल का नाम शामिल है।
नताशा स्तानकोविक के फैंस उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर काफी हैरान हैं। 5 महीने पहले ही नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। इतना ही नहीं तस्वीरों को देखकर तो फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या ने चोरीछिपे शादी भी कर ली है। शेयर की गई एक तस्वीर में नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या वरमाला पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस का शक यकीन में बदल रहा है।




No comments