'प्रवासी मजदूरों' के मसीहा बने Sonu Sood इस मामले में निकले Salman khan से आगे, Google ने दिया सबूत
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sonu) ऐसा चेहरा बन चुके हैं, जिनकी तारीफ भारत में रहने वाला हर इंसान कर रहा है। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बीच जरुरतमंदों की मदद करने के बाद सोनू सूद जनता के असली हीरो साबित हुए हैं।

सोनू सूद ने राज्य सरकारों से परमीशन लेकर लॉकडाउन के बीच फंसे इन प्रवासी मजदूरों को उनके घर सही सलामत पहुंचाया है। सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी, कुबरा सैत और अजय देवगन समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स ने सोनू सूद की इस नेक काम के लिए जमकर सराहना की है। इन मजदूरों की मदद करने के बाद सोनू सूद ने खूब लोकप्रियता बटोरी है। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी लोकप्रियता के मामले में पीछे कर दिया है।
सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स इन इंडिया में सोनू सूद का नाम बतौर 'भाई' के रूप में उभरकर आया है। उन्होंने लोगों के बीच लोकप्रियता में सलमान खान को मात दे दी है। सोनू सूद बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे कलाकार हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे सैकड़ों और हजारों प्रवासी कामगारों और मजदूरों की मदद करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। सोनू सूद ने इन सभी मजदूरों की मदद करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिसकी एक फोटो एक्टर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट की थी। सोनू सूद ने इन सभी फंसे हुए मजदूरों से कहा था कि 'आप इस नंबर पर हमें कॉल करके बता सकते हैं कि आपको कहा जाना है और आप कितने लोग हो। मैं और मेरी टीम से जितनी मदद हो पाएगी, हम करने की कोशिश करेंगे।
दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है. आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए.❣️— sonu sood (@SonuSood) May 31, 2020
बताते चलें, सोनू सूद ने उन लोगों की भी आगाह किया है, जो उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिए घर भेजने के लिए पैसे ले रहे हैं। सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि, 'दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है। आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए।




No comments