पुलिस ने खंगाले Sushant Singh Rajput के बैंक डीटेल, शादी को लेकर भी आई ये बात सामने
अभिनेता Sushant Singh Rajput की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देर रात आई जिसमें आत्महत्या की पुष्टि की गई है. डॉक्टरों ने उनके वाइटल ऑर्गन्स को आगे जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है. जहां शरीर में किसी तरह के ड्रग्स या जहर की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर अभी किसी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. लेकिन अब पुलिस ने सुशांत की बैंक डीटेल को खंगाला है. इसके साथ ही उनकी जल्द होने जा रही शादी को लेकर भी एक नई जानकारी सामने आई है.

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने सुशांत के बैंक अकाउंट से जुड़े दस्तावेज खंगाले हैं लेकिन कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे शक की गुंजाइश हो. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे यह पता चल सके कि वह किसी दवा का सेवन करते थे.
पुलिस की जांच उनकी रिलेशनशिप और उनके परिवार पर टिकी है.
यह भी सामने आया है कि सुशांत की हाल ही में अपने पिता से बात हुई थी जिसमें उन्होंने नवंबर में शादी करने की बात कही थी. सुशांत के करीबी दोस्तों ने पुलिस को बताया है कि जिस लड़की के साथ वह शादी करने वाले थे, उससे रिलेशनशिप को लेकर कुछ ठीक नहीं चल रहा था.
आपको बता दें कि रविवार की दोपहर सुशांत ने फांसी लगाकर जान दे दी थी. जिसके बाद से लगातार उनकी मौत पर संशय वाले सवाल सामने आ रहे हैं. आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होने वाला है. जिसके लिए उनका पूरा परिवार पटना से कुछ देर पहले ही मुंबई के लिए रवाना हुआ है.




No comments