Sushant Singh Rajput की सुसाइड से सदमे में आई महिला फैन ने दी जान, फांसी लगाकर की आत्महत्या
बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या से फिल्मी दुनिया ही नहीं बल्कि पूरे देश को करारा झटका लगा है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या उनके चाहने वालों के बीच एक अजीब खालीपन छोड़ गई है।

इस दुख से अभी तक उनके फैंस और फिल्मी हस्तियां उबर नहीं पा रही है। अब सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड एक्टर के निधन के बाद सदमे में आई उनकी एक महिला फैन ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। ये घटना विशाखापट्टनम की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना बुधवार की है। जब विशाखापट्टनम में एक महिला ने खुद को कमरे में बंदकर आत्महत्या कर ली। इस बारे में हार्बर डिविजन एसिस्टेंट पुलिस कमिश्नर टी मोहन राव ने मुंबई मिरर को बताया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर की डाई-हार्ड फैन रही महिला लगातार एक्टर के निधन के बाद उनके वीडियोज और फोटोज देखती रही थी। जिसके बाद वो डिप्रेशन में चली गई थी। महिला ने अपने परिवार की मौजूदगी में ही अपने कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद महिला को कमरे में पंखे ले लटकते हुए पाया गया था।
पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार उनके वीडियोज और फोटोज देख रही थी। महिला के पिता ने बताया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत की फैन थी। बता दें कि इससे पहले भी सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन की आत्महत्या का मामला सामने आया था। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद बिहार स्थित एक फैन ने भी अपनी जान दे दी थी। इतना ही नहीं, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी भाभी की भी मौत की खबर सामने आई थी। कथित तौर पर उनकी भाभी ने एक्टर के निधन के बाद खाना-पीना छोड़ दिया था। जिसके बाद वो इस गहरे सदमे से खुद को निकाल न सकी और उनका देहांत हो गया था।




No comments