Ayushmann Khurrana ने पंचकुला में परिवार के लिए खरीदा आलीशान बंगला, इतनी है कीमत

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपनी आगामी फिल्मों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार अभिनेता अपने आलिशान घर के लिए चर्चा का विषय बने हुए है। आयुष्मान खुराना ने पंचकूला के सेक्टर-6 में एक आलीशान बंगला खरीदा है।
बीते दिन सोमवार को आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ तहसीलदार कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने कोठी की सेल डीड करवाई और तुरंत वहीं से निकल गए। खबर के अनुसार, आयुष्मान खुराना का यह आलीशान बंगला सेक्टर-6 V-VIP इलाके में स्थित है। इस इलाके में शहर के कई नामी बड़े व्यापारी, आईएएस, आईपीएस ऑफिसर रखते हैं।
अभिनेता आयुष्मान खुराना से पहले यह आलीशान बंगला बिजनेसमैन सुभाष बिंद्रा और वीना बिद्रा ने नाम पर था। अभिनेता ने इन से 9 करोड़ रुपए में यह बंगला खरीदा है। आयुष्मान और उनकी पत्नी ने एरनेस्ट मनी के तौर सुभाष बिंद्रा और वीना बिद्रा को छह करोड़ 72 लाख रुपये दिए थे। आयुष्मान खुराना ने रजिस्ट्री के लिए तहसीलदार कार्यालय में दो करोड़ 21 लाख 25 हजार रुपये दिए है। आयुष्मान के पिता पंचकूला में मकान नंबर 1109 में परिवार के साथ रहते हैं। आयुष्मान खुराना ने आईएनएस से बातचीत में आलीशान कोठी के बारे में बात करते हुए कहा ‘खुरानाज़ ने एक साथ रहने के लिए नया फैमिली होम खरीदा है। पूरे परिवार ने फैसला लिया है कि खुरानाज़ एक साथ यहीं रहेंगे।'
कोरोना वायरस के प्रभाव के बीच आयुष्मान खुराना, पत्नी और बच्चों को लेकर होमटाउन पंचकुला पहुंचे थे। पंचकुला पहुंचने के बाद उन्होंने एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसमें आयुष्मान साइकलिंग एन्जॉय करते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की यह तस्वीर काफी पसंद की गई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, हाल ही में अभिनेता आयुष्मान फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में वो अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए । यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज की गई थी।




No comments