Sushant Singh Rajput Suicide: तीन घंटे तक चली कड़ी पूछताछ में संजय लीला भंसाली ने बताया सच

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद मुंबई पुलिस इस केस को हर एंगल से जांच रही है। अब तक मुंबई पुलिस ने सच का पता लगाने के लिए 30 लोगों का बयान दर्ज किया है। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, संदीप सिंह और यशराज फिलम्स के कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा हैं। बीते दिन ही बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। तीन घंटे तक चली पूछताछ में संजय लीला भंसाली ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी अहम बातें पुलिस को बताई हैं।
सूत्रों की माने तो संजय लीला भंसाली ने बताया है कि वह अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में सुशांत सिंह राजपूत को लेना चाहते थे। 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई थी जिनको बाद में रणवीर सिंह से रिप्लेस कर दिया गया था। वहीं 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भी सुशांत सिंह राजपूत, संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थे। इस बार भी इन दोनों के बीच बात नहीं बन पाई।
संजय लीला भंसाली ने बताया कि, यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट के चलते सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' में काम नहीं कर सके। सुशांत सिंह राजपूत ने यशराज की फिल्म 'काय पो छे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 'शुद्ध देसी रोमांस' जैसी फिल्म में काम किया।
लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि सुशांत सिंह राजपूत की तरह रणवीर सिंह ने भी यशराज फिल्म के साथ करार किया था। रणवीर सिंह ने भी अपने फिल्म करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स के साथ ही की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस से की गई पूछताछ के दौरान संजय लीला भंसाली ने साल 2016 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई मुलाकात का भी जिक्र किया जब उन्होंने एम एस धोनी स्टार को 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में काम करने का ऑफर दिया था।




No comments