Sushant Singh Rajput की मृत्यु के बाद पहली बार नजर आए करण जौहर, नीतू कपूर के बर्थडे में हुए थे शामिल

8 जुलाई को बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपना 62वां जन्मदिन पूरे परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था। फैंस ने भी नीतू कपूर के जन्मदिन पर उनके ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी थी। नीतू कपूर ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी नजर आ रहे है। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर पहली बार नजर आए हैं।
नीति कपूर ने इन बेहद प्यारी तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जिसके पास अच्छे रिश्ते होते हैं वो सबसे आमिर होते हैं। हम सभी को प्यार, सपोर्ट और शक्ति की जरुरत होती है। मैं आज खुद को सबसे आमिर महसूस कर रही हूं।' इन फोटोज में नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, रणबीर कपूर, रीमा जैन, अरमान जैन और करण जौहर एक साथ नजर आ रहे हैं। कैमरे की तरफ देखते हुए करण जौहर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर की इन फोटोज पर बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स ने कमेंट करते हुए, एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अपनी मां नीतू कपूर के 62वें जन्मदिन पर सभी तैयारियां बेटी रिद्धिमा ने की थी। अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद यह पहली बार था जब नीतू ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। नीतू सेलिब्रेशन के दौरान काले रंग की आउटफिट में ग्रेसफुल लग रही थीं, जबकि रिद्धिमा ने व्हाइट शर्ट कैरी की थी और रणबीर कपूर हरे रंग की फ्लोरल शर्ट में दिखाई दिए थे। रिद्धिमा ने इस बीच सभी के एक छोटी सी डिनर पार्टी का भी इंतजाम किया था, जिसमें घर के सभी सदस्य और करण जौहर भी मौजूद थे।




No comments