हिमांशी खुराना ने एक तीर से मारे 2 निशाने, नए म्यूजिक वीडियो की Annoucement के साथ ही हेटर्स की भी ले ली चुटकी
विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लेने के बाद पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी है। इस शो के दौरान जैसे ही हिमांशी खुराना की नजदीकियां असीम रियाज के साथ बढ़ीं उन्होंने अपने मंगेतर के साथ सारे रिश्ते नाते खत्म करने में कोई भी देरी नहीं की। हिमांशी खुराना के इस फैसले का कई लोगों ने विराेध किया और इस लिस्ट में असीम रियाज के घरवाले भी शामिल थे। हिमांशी खुराना इस तरह की चीजों को बड़े ही स्मार्टली हैंडल करती आई हैं और अपने हेटर्स को उन्होंने समय समय पर करारा जवाब भी दिया है। कुछ घंटे पहले ही हिमांशी खुराना ने एक ट्वीट किया है जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने हेटर्स को एक बार फिर से सचेत करने की कोशिश की है।

हिमांशी खुराना ने ट्वीट में लिखा है कि 'मैंने सोचा कि बिल्ले बिल्ले नैन कुड़ियों के बाद हेटर्स की प्लेलिस्ट में एक और गाना एड करवा देती हूं..डिस्टेंस गाना...बहुत जल्द। हिमांशी खुराना के इस ट्वीट के मुताबिक उनके नए गाने का टाइटल 'डिस्टेंस' होने वाला है। हिमांशी खुराना के इस ट्वीट से तो साफ है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से हिमांशी सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाली हैं।
नीचे देखें हिमांशी खुराना का ट्वीट..
I think bille bille nain kudio ke baad haters ki playlist me Ek or gana add krva deti hu ......... distance song soon 😜😜— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 8, 2020
'ओहदी शरेआम' हो गई गाने के जरिए बटोरी थी सुर्खियां
बिग बॉस 13 से बाहर होते ही हिमांशी खुराना ने अपना म्यूजिक वीडियो ओहदी शरेआम को लॉन्च किया था। इस गाने के रिलीज होते ही लोग अंदाजा लगाने लगे थे कि हिमांशी खुराना ने इस गाने को असीम रियाज को ही डेडीेकेट किया है।
नीचे देखें हिमांशी खुराना की लेटेस्ट तस्वीरें..
असीम और हिमांशी के म्यूजिक वीडियो ने मचाया था धमाल
कुछ दिन पहले ही हिमांशी खुराना और असीम रियाज का म्यूजिक वीडियो 'कल्ला सोहणा नई' रिलीज हुआ था। इस गाने में लोगों को असीम रियाज और हिमांशी खुराना की केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज से सजाया था। वहीं बात की जाए असीम रियाज की तो वह 'मेरे अंगने में' नाम के एक म्यूजिक वीडियो में भी दिख चुके है। इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आई थीं।




No comments