#9MinutesForIndia: Amitabh Bachchan नासा की फेक तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुए, फैंस बोले 'आप तीर्थ पर निकल...'
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को लोगों से रात 9 बजे 9 मिनट तक लाईट बंद कर दीए जलाने की अपील की थी। इस मुहिम के साथ पीएम नरेंद्र मोदी संदेश देना चाहते थे कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूरा देश एक साथ खड़ा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी की इस मुहिम के पूरे होते ही इंटरनेट पर एक तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी और बताया गया कि इसे नासा की तरफ से जारी किया गया है। इस तस्वीर में भारत देश के नक्शे को रोशनी से जगमग दिखाया गया था।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इसी वायरस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा अब दुनिया ने भी देख लिया है कि हम एक हैं। इसी तस्वीर के कारण बिग बी इंटरनेट पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं क्योंकि यह फेक तस्वीर है इसलिए जिन लोगों को नहीं पता है कि वो तो अमिताभ बच्चन की तारीफ कर रहे हैं लेकिन जिन्हें पता है कि इस तस्वीर को नासा की तरफ से जारी नहीं किया गया है वो बॉलीवुड के महानायक का मजाक उड़ा रहे हैं।
The World sees us .. we are ONE .. https://t.co/68k9NagfkI— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 5, 2020
देखिए लोग बिग बी को कैसे ट्रोल कर रहे हैं:
The World sees us .. we are ONE .. https://t.co/68k9NagfkI— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 5, 2020
The World sees us .. we are ONE .. https://t.co/68k9NagfkI— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 5, 2020
The World sees us .. we are ONE .. https://t.co/68k9NagfkI— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 5, 2020
The World sees us .. we are ONE .. https://t.co/68k9NagfkI— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 5, 2020
बता दें कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान बिग बी सोशल मीडिया पर कुछ ज्याद ही एक्टिव हो गए हैं और लगातार फैंस से बातें कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन रोज ही ट्विटर पर कुछ न कुछ शेयर करते हैं और फैंस से संवाद करने की कोशिश करते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें एक ऐसे ही ट्वीट के चलते ट्रोल किया गया था हालांकि बिग बी ऐसी ट्रोलिंग को दिल पर नहीं लेते हैं और फैंस के कमेंट्स का लुत्फ उठाते हैं।
अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो जल्द ही अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी हैं। इसके अलावा वो आयुष्मान खुराना के साथ 'गुलाबो सिताबो' में भी अदाकारी करते दिखेंगे।

No comments