Aamir khan ने जरुरतमंदों को आटे के पैकेट के साथ बांटे 15-15 हजार रुपये?
देशभर में कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बीच ज्यादातर लोग जरुरतमंदों और गरीबों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस मुहिम में बॉलीवुड से लेकर साउथ समेत ज्यादातर इंडस्ट्रीज हिस्सा ले रही हैं और सेलेब्स अपनी काबिलियत के अनुसार दान देकर लोगों मदद कर रहे है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार Aamir Khan ने भी बाकि स्टार्स की तरह जरुरतमंदों की मदद के लिए फंड और खाना पहुंचाने का निर्यण लिया था। अपनी वादे को पूरा करते हुए आमिर खान कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स और मेडिकल स्टाफ की मदद कर रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड स्टार का शुक्रिया अदा किया है। इसके बाद इंटरनेट पर एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि एक्टर ने गुपचुप तरीके से जरूरतमंदों की मदद के लिए पैसे बांटे हैं।

टिकटॉक पर वायरल हुए इस वीडियो में दिखाया गया है कि आमिर खान ने 23 अप्रैल को दिल्ली के अल्पविकसित इलाकों में आटे के पैकेटों से भरा एक ट्रक भेजा था। कई लोगों ने इन पैकेटों को लेने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि एक-एक किलो आटे के पैकेटों से उनका गुजारा कैसे होगा ? लेकिन जो लोग पैकेट ले गए वो तब हैरत में पड़ गए जब इनमें उन्हें 15000 रुपये कैश मिला।
टिकटॉक वीडियो के एंकर ने कहा कि आमिर ने यह कन्फर्म किया है कि पैसा वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, इसलिए उन्होंने ऐसा क्या है क्योंकि एक किलो आटे के लिए वही लोग लाइन में लगाएंगे जिन्हें सच में इस लॉकडाउन के बीच उसकी जरुरत होगी। आमिर खान बॉलीवुड के उन सेलेब्स में से एक हैं जो सार्वजनिक रूप से अपने दान और सामाजिक सेवा की घोषणा करने में विश्वास नहीं रखते हैं। हालांकि आमिर खान की टीम को अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।




No comments