Ajay Devgn , Alia Bhatt, Ram Charan और Jr NTR स्टारर RRR की रिलीज डेट में Coronavirus Lockdwon के कारण होगा बदलाव ?
Coronavirus Lockdown के कारण लगातार बिग बजट फिल्मों की रिलीज तारीखों में बदलाव किया जा रहा है। अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी', रणवीर सिंह की फिल्म 83', वरुण धवन की 'कुली नं. 1' और सलमान खान की 'राधे' के बाद अब कोरोना वायरस नाम की बिजली राम चरण और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'RRR पर भी आ गिरी है। 'बाहुबली' डारेक्टर SS Rajamouli की 'ट्रिपल आर' अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली है लेकिन सुनने में आ रहा है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण मेकर्स इसे अगले साल गर्मियों की छुट्टियों में रिलीज करने की सोच रहे हैं।
डायरेक्टर राजामौली की 'ट्रिपल आर' बहुत बड़े बजट की पीरियड ड्रामा है, जिसमें दो जन्मों की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में अच्छा खासा वक्त लगेगा ताकि राजामौली एक बार फिर से दर्शकों को 'बाहुबली' जैसा एक्सपीरियंस दे सकें। मेकर्स नहीं चाहते हैं कि जल्दबाजी में फिल्म को रिलीज किया जाए, जिसके बाद दर्शक शिकायतें करें। इसी के चलते वो 'ट्रिपल आर' की रिलीज तारीख में बदलाव करने की सोच रहे हैं।
बीते दिनों ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि राजामौली इस साल के अंत में Alia Bhatt के पोर्शन की शूटिंग करेंगे, जो काफी समय से अटका पड़ा है। हालांकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते ये शेड्यूल भी आगे बढ़ता नजर आ रहा है। कोरोना वायरस के कारण कई सारी फिल्मों की शूटिंग रोकनी पड़ी है और अब इस लिस्ट में राजामौली की 'ट्रिपल आर' का नाम भी जुड़ गया है।
ट्रिपल आर में अजय देवगन भी निभाएंगे अहम किरदार:
बॉलीवुड के 'सिंघम' Ajay Devgn फिल्म 'ट्रिपल आर' में अहम किरदार निभाते दिखेंगे। उन्होंने बीते दिनों ही इसकी शूटिंग शुरू की थी। फिल्म के सेट से सामने आई अजय देवगन और राजामौली की तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी।

All of us are super charged and ecstatic to kickstart our schedule with @AjayDevgn ji today... Welcome Sir!#AjayDevgn #RRRMovie #RRR pic.twitter.com/9jVnlpdTmY— RRR Movie (@RRRMovie) January 21, 2020

No comments