Ajay Devgn ने Kajol संग अपने घर की छत पर शादी की थी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जिनकी लवस्टोरी शादी के मुकाम पर पहुंच पाई है। इतना ही नहीं दोनों एक हैप्पीली मैरिड लाइफ को एन्जॉय भी कर रहे है। इन दोनों स्टार्स की शादी को 21 साल पूरे हो चुके हैं। अजय देवगन ने काजोलसे साल 1999 में बड़ी ही सादगी के साथ शादी की थी। एक इंटरव्यू में बात करते हुए खुद अजय देवगन ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी शादी के लिए किसी बड़े वेन्यू को नहीं चुना था। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलावुड के बड़े स्टार होने के बाद भी अजय देवगन ने अपने घर में ही सात फेरे लिए थे।
जी हां सही सुना आपने..। अजय देवगन और काजोल ने अपने घर की छत पर ही शादी की थी। घर में शादी करने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि अजय दोवगन और काजोल दोनों ही सादगी के साथ शादी करना चाहते थे जिसकी वजह से इन दोनों ने सात फेरे लेने के लिए ज्यादा तामझाम नहीं किया था। अजय और काजोल की शादी की तस्वीरें इस बात का सबूत है। जिस समय अजय ने काजोल से शादी रचाई थी उस समय काजोल एक बड़ी सुपरस्टार थीं। जबकि अजय देवगन एक बड़ी हिट के इंतजार में थे।
जब लोगों को काजोल और अजय देवगन की शादी की खबर के बारे में बता चला तो हर कोई हैरान रह गया था। असल जिंदगी के साथ साथ सिल्वर स्क्रीन पर अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इस बात का सबूत उनकी पिछली फिल्म 'तान्हाजी' है जिसमें अजय और काजोल लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। काजोल और अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स को धराशायी कर दिया था।
अपने रिश्ते के बारे में बात करसे अजय देवगन जरा भी नहीं हिचकते हैं। फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू में अजय ने बताया था कि श्शादी के इतने साल बीत जाने के बाद हमारा रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है। अब हम पहले से ज्यादा एक दूसरे को ज्यादा समझने लगे हैं। ऐसे में जिंदगी आसान हो जाती है। उसको मेरी हर आदत के बारे में पता है और मैं भी उसके बारे में सब कुछ जानता हूं। हम दोनों को पता है कि कहां हमारे रिश्ते को बैलेंस की जरुरत है। अजय के इस बयान से साफ है कि वह कालोज का कितना ख्याल रखते हैं। अजय और काजोल की शादी के इस राज को जानकर आपको कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताएं।

No comments