Akshay Kumar और Sanjeev Kumar के बाद Amitabh Bachchan की इस सुपरहिट फिल्म पर टिकी Kartik Aaryan की नजर
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों नेशनल हार्टथ्रोब बने हुए है। एक्टर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस को लुभाते रहते है। देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच भी एक्टर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर मजेदार पोस्ट्स के जरिए फैंस का दिल लुभाते रहते है। अब हाल ही में एक्टर ने एक और मजेदार पोस्ट शेयर की है जिसने उनके फैंस को भी बिजी कर दिया है।

दरअसल हाल ही में एक्टर ने एक फोटो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म पति पत्नी और वो के चिंटू त्यागी के लुक को शेयर किया है। लेकिन ये लुक एजेड है। यानी कि इसमें कार्तिक आर्यन थोड़े बुजुर्ग नजर आ रहे है। इसके साथ ही एक्टर ने नीचे एक मजेदार कैप्शन भी दे दिया है। इस कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म बागबां के रीमेक की बात कह डाली है।
कार्तिक आर्यन ने लिखा हैए लॉकडाउन में बुजुर्ग बेहद शान से हो रहा हूं। चलिए बागबां का रीमेक बनाते हैं। हीरोइनों की कास्टिंग की जा रही है। अपनी एंट्रीज जरुर शेयर करें। कार्तिक आर्यन का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
क्या रीमेक किंग बन गए हैं कार्तिक आर्यन?
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में पति पत्नी और वो में काम किया था जो इसी नाम से बनी संजीव कुमार की सुपरहिट फिल्म की रीमेक थी। इसके बाद एक्टर सैफ अली खान स्टारर फिल्म लव आज कल के सीक्वल में भी नजर आए जो इसी नाम से बनी थी। इतना ही नहीं इन दिनों कार्तिक आर्यन अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म भूल भूलैया की सीक्वल फिल्म में काम कर रहे है। ऐसे में कार्तिक आर्यन का लेटेस्ट पोस्ट फैंस को हंसाने पर मजबूर कर दे रहा है।




No comments