Amitabh Bachchan की आंखों में हो रही है तकलीफ, ‘मुझे अंधापन हो रहा...’
Coronavirus Lockdown के चलते बॉलीवुड के मेगास्टार Amitabh Bachcha Social Media पर काफी एक्टिव हो गए है। पिछले कुछ दिनों से वो अपने ब्लॉग की वजह से भी काफी चर्चा में है। महानायक रोजाना अपने फैंस से रूबरू होते दिखाई दे रहे है। वो सिर्फ अपना सुख ही नहीं बल्कि दुख भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग के जरिए चिंता जाहिर की है। अभिनेता ने अपनी आंखों के बारे में लिखते हुए कहा मुझे डर लग रहा है कि कहीं मैं अपनी आंखों की रोशनी ना गवां दूं। मुझे मेरी आखों से अब काफी धुंधला नजर आ रहा है, मुझे डर सिर्फ इस बात का है कि कहीं रोशनी ना चली जाए मेरे शरीर से साथ एक और परेशानी ना जुड़ जाए।

Amitabh Bachchan ने इसके साथ ही ब्लॉग में लिखा है, मुझे कुछ दिनों से मेरी आंखें धुंधली तस्वारें दिखा रही हैं, मुझे एक चीज दो दिखाई दे रही है। मुझे अहसास हो रहा है कि मुझे अंधापन हो रहा है। मेरा शरीर कई दिक्कतों के साथ चल रहा है, कहीं इसे एक और परेशानी ना शुरू हो जाए। मुझे डॉक्टर ने कहा है कि मैं चिंता ना करूं, मैं अंधा नहीं होने वाला हूं। मुझे ये दिक्कत कंप्यूटर स्क्रीन ज्यादा देखने के कारण हो रही है।
अभिनेता ने आगे लिखा है, ‘मुझे डॉक्टर ने आंखों में डालने के लिए ड्रॉप दिया है। मुझे ये ड्रॉप हर घंटे बाद मेरी आंखों में डालनी है। मेरी आंखें ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने से थक गयी हैं।' मेगास्टार अमिताभ बच्चन का लिखा हुआ ये ब्लॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन लॉकडाउन खत्म होने के बाद ब्रह्मास्त्र , गुलाबो-सिताबो, चेहरे और झुंड जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।




No comments