Ankita Lokhande को सता रही है बॉयफ्रेंड Vicky Jain की याद, कहा मैं उसके बिना
टीवी एक्ट्रेस Ankita Lokhande कोरोना वायरस लॉकडाउन के खत्म होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। घर से बाहर न निकल पाने की वजह से अंकिता लोखंडे को अब अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन की याद सताने लगी है। जहां एक तरफ लॉकडाउन में सभी सितारे अपने परिवार के साथ घरों में बंद हैं तो वहीं अंकिता लोखंडे वीडियो कॉल के जरिए अपना मन बहला रही हैं। एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल स्पॉटबॉयई से बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने इस बात का खुलासा किया है।
अंकिता लोखंडे ने बताया है, 'विक्की जैन इस समय बिलासपुर में अपने परिवार का ख्याल रख रहे हैं। मैं मुंबई में अकेली हूं। याद आने पर मैं अक्सर विक्की को वीडियो कॉल कर लेती हूं।'
विक्की जैन के अलावा अंकिता लोखंडे को अपने परिवार की भी बहुत याद आ रही है। अपनी फैमिली के बारे में बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने बताया कि, 'मेरा परिवार इंदौर में रहता है। कोरोना वायरस के चलते मुझे सबकी बहुत फिक्र होती है। घर में अकेले होने की वजह से मैं अपने माता पिता को भी बहुत मिस करती हूं। यही वजह है जो रोजाना मेरी उनसे बात होती है।
अंकिता लोखंडे ने शेयर की थी रोमांटिक तस्वीरें
हाल में ही अंकिता लोखंडे ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं। इन तस्वीरों में अंकिता लोखंडे विक्की के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आई थीं। तस्वीरों के देखकर फैंस ने अंदाजा लगाना शुरु कर दिया था कि टीवी की ये हसीना अपने बॉयफ्रेंड को काफी मिस कर रही है। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद अंकिता लोखंडे ने बीते दिन ही मिरर सेल्फी साझा की थी। अंकिता लोखंडे के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विक्की जैन को लेकर काफी गंभीर हैं अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे की बातों से साफ झलकता है कि वो विक्की जैन को लेकर काफी गंभीर हैं। होली के मौके पर अंकिता लोखंडे विक्की के साथ बड़े ही रोमांटिक अंदाज में कलर खेलती नजर आई थी। इसके अलावा बीते काफी समय से खबरें आ रही हैं कि अंकिता लोखंडे इस साल अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा सकती है। कुछ समय पहले ही अंकिता लोखंडे ने विक्की के साथ मिलकर एक नया घर भी लिया है।

No comments