इस शर्त पर शादी करेंगी Ankita Lokhande, कहा 'लीड हीरोइन बनना...'
टीवी सीरियल Pavitra Rishta के जरिए सुर्खियां बटोरने वाली Ankita Lokhande एक-एक करके सफलता की सारी सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। फिल्म मणिकर्णिका के बाद एक्ट्रेस ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 में अहम भूमिका निभाई और अब फैंस के दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर अंकिता शादी कब करेंगी ? अंकिता लोखंडे की शादी को लेकर बीते 2 साल से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं लेकिन अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कह दिया है कि अभी उनकी शादी नहीं होने वाली है। अंकिता लोखंडे काफी लम्बे से मुंबई के बिजनेसमैन Vikcy Jain को डेट कर रही हैं और आए दिन वह बॉयफ्रेंड के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करके सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

लौटकर आए शादी की बात पर तो अंकिता लोखंडे अभी अपने करियर में और मुकाम हासिल करना चाहती हैं। स्पॉटबॉयई को दिए गए इंटरव्यू में शादी की बात करते हुए कहा है कि, 'अभी तो बहुत का करना है, शादी से पहले मैं काफी कुछ हासिल करना चाहती हूं।' जब अंकिता लोखंडे से पूछा गया कि क्या वह शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह देंगी तो अदाकारा ने न मैं जवाब दिया।
अंकिता लोखंडे ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, 'नहीं ऐसी बात नहीं है। जरुर मैं शादी करुंगी लेकिन मैं एक फिल्म करना चाहती हूं जोकि सिर्फ मेरी हो, मैं उसमें लीड हीरोइन रहूं। मैं चाहती हूं कि इस चीज के लिए लोग मुझे याद करें। शादी करने से पहले मैंने कुछ चीजें सोच रखी है अपने लिए। मैं टैलेंटेड हूं और मेहनती हूं और मुझे पता है कि मेरा ये सपना भी पूरा होगा।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की रोमांटिक तस्वीरें...
शादी के बारे में कुछ इस तरह एक्ट्रेस ने तोड़ी थी चुप्पी
अंकिता लोखंडे ने बीते साल शादी की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि, 'अगर ऐसा होता है, मैं सभी को जरुर बताऊंगी और शादी का न्यौता भी दूंगी। मैं अभी कुछ नहीं कह सकती हूं लेकिन अभी मेरे दिमाग में ऐसा कुछ भी प्लान नहीं है।' अंकिता ने इस इंटरव्यू में आगे कहा था कि, 'मैं अभी सिर्फ और सिर्फ काम पर ध्यान देना चाहती हूं।'




No comments