Asim Riaz और Himanshi Khurana के बीच हुई खटपट के बीच Vishal Aditya Singh ने ली चुटकी, मिल गया ये जवाब
बिग बॉस 13 में कई ऐसी जोड़ियां बनी जिन्होंने शो खत्म हो जाने के बाद भी खूब सुर्खियां बटोरी। बात की जाए Asim Riaz की तो वो तो शो के दौरान ही पंजाबी गायिका Himanshi Khurana को पहली नजर में ही दिल बैठे थे। देखते ही देखते ही हिमांशी खुराना भी असीम रियाज की ओर खींचती चली गईं और आलम ये हुआ है कि हिमांशी खुराना ने असीम के लिए अपनी सगाई को भी दांव पर लगा दिया। इस बीच इस लव-स्टोरी के कई विलेन भी सामने आए लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ देने की कस्में खाईं। अब असीम रियाज ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है कि लोगों के होश उड़ चुके हैं।

असीम रियाज ने इस पोस्ट के जरिए हिंट देने की कोशिश की है कि इन दिनों उनके और हिमांशी खुराना के बीच खटपट तो जरुर चल रही हैं। इस पोस्ट में लिखा हुआ है कि, 'गलती उसकी होगी, आप उसपर गुस्सा करोगे, फिर वो रोने लगेगी, फिर आपको उसको मनाओगे, फिर पूरी गलती आपकी होगी।' इस पोस्ट को शेयर करके हुए असीम रियाज ने कैप्शन में लिखा है कि, 'एकदम सही।'
विशाल आदित्य सिंह ने ली चुटकी
असीम रियाज के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रह चुके टीवी Vishal Aditya Singh ने तो इस कपल की चुटकी ही ले ली हैं। विशाल आदित्य सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, 'आगे-आगे देखो होता है क्या...।' इस कमेंट पर जवाब देते हुए हिमांशी खुराना ने लिखा है कि, 'एम श्योर आपको अच्छा एक्सपीरियंस है।' हिमांशी खुराना के रिप्लाई पर आदित्य ने फिर लिखा है कि, 'तुम और तु्म्हारा ऑब्जर्वेशन कमाल का है।'
लपेटे में आए थे असीम रियाज
बिग बॉस 13 के दौरान जब असीम रियाज ने हिमांशी खुराना से अपने दिल की बात कही थी तो उनकी बाहर वाली गर्लफ्रेंड को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि असीम रियाज मॉडल श्रुति तुली को डेट कर रहे थे और अभी भी उनका रिश्ता बरकरार है। खैर, असीम रियाज ने इन खबरों को गलत बताकर जिंदगी भर हिमांशी खुराना का साथ देने की कसम खाई थी।




No comments