Athiya Shetty ने कंफर्म किया KL Rahul संग रोमांटिक रिश्ता, बर्थडे विश करते हुए लिखी ये बात
बॉलीवुड स्टार Suniel Shetty के बेटी Athiya Shetty ने अपने और क्रिकेटर KL Rahul के रिश्तों पर आखिरकार मुहर लगा दी है। केएल राहुल के बर्थडे पर उन्हें विश करते हुए बॉलीवुड अदाकारा अथिया शेट्टीने एक बेहद प्यारी पोस्ट के साथ जन्मदिन की बधाई दी है। इस फोटो में अदाकारा क्रिकेटर के साथ बेहद खुश दिख रही है। फोटो के साथ ही अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा कैप्शन दिया है जो इनके रिश्तों पर मुहर लगाता है। अदाकारा ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे, मेरे खास’ इसी के साथ एक्ट्रेस ने हार्ट की इमोजी भी साथ में ही पोस्ट की है। इससे कयास लग रहे हैं कि अदाकारा ने इस फोटो के जरिए अपने और क्रिकेटर केएल राहुल संग रिश्ते को हरी झंडी दे दी है।
बीते काफी दिनों से ‘हीरो’ स्टार अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल के अफेयर की खबरें जोरों पर थी। बॉलीवुड लाइफ ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के जरिए सबसे पहले अथिया शेट्टी और के.एल राहुल के रोमांटिक रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि दोनों ही स्टार्स अपनी रिश्तों की खबरों पर कमेंट करने से बचते रहे है। इतना ही नहीं, दोनों एकसाथ अकेले पब्लिकली स्पॉट होने से भी बचते हैं और हमेशा दोस्तों के साथ ही दिखते हैं। लेकिन अब अदाकारा की ये पोस्ट काफी कुछ कह रही है। अथिया शेट्टी की ये पोस्ट आप नीचे देख सकते है।
हीरो से किया था बॉलीवुड डेब्यू
अथिया शेट्टी, बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी है। वो आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी है। उन्होंने फिल्म हीरो के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। खास बात ये है कि अदाकारा का बॉलीवुड डेब्यू खुद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने करवाया था। हालांकि ये फिल्म खास चली नहीं थी। इसके बाद बीती दफा अदाकारा नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में दिखी थी।

No comments