Bhojpuri Actress Monalisa ने Bigg Boss 13 Winner Sidharth Shukla को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा 'वो मेरे हसबैंड...'
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखने के बाद पीएम मोदी ने हाल ही में लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। उनके इस फैसले की टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच हमने इंस्टाग्राम लाइव चैट के जरिए भोजपुरी स्टार मोनालिसा (Monalisa) से बात की है। इस बातचीत के दौरान मोनालिसा बताया है कि वो लॉकडाउन के बीच कैसे घर पर समय बिता रही हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी को लेकर अपनी राय रखी है। साथ ही साथ उन्होंने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत और मां बनने की प्लानिंग को लेकर भी खुलासा किया है।
इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान जब मोनालिसा से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस समय मैं भी बाकि लोगों की तरह घर पर ही समय बिता रही हूं। मैं सुबह एक्सरसाइज और योग करती हूं। दिन में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5 और हॉटस्टार जैसे कई ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब सीरीज देखती हूं और शाम में फिर वर्कआउट करती हूं।
इसे बाद मोनालिसा से जब बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जब मैं बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को देखती थी, तो मुझे विक्रांत की याद आ जाती थी। क्योंकि सिद्धार्थ की तरह ही उनके दिल में जो होता है वो बोल देते हैं। पीठ पीछे किसी बुराई करना विक्रांत को भी पसंद नहीं है।
मोनालिसा ने फैमिली प्लानिंग को लेकर बात करते हुए कहा है, 'अभी मैं और विक्रांत दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। लेकिन हम जल्द ही इस बारे में प्लान करने वाले हैं। क्योंकि मैं चाहती हूं की जब भी मेरा बेबी हो, मैं उसे पूरा टाइम दे सकूं। मैं नहीं चाहती उसे घर पर छोड़कर काम पर जाऊं।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो, मोनालिसा इन दिनों टीवी के फेमस सीरियल 'नजर' के दूसरे सीजन में दिखाई दे रही हैं। अपने इस शो के बारे में एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा कि, 'अगर दर्शकों को यह सीजन पसंद आता है तो मेकर्स इसका तीसरा और चौथा सीजन भी लेकर आएंगे।' बताते चलें कि मोनालिसा भी सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं।

No comments