Charu Asopa sen ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा 'जियो और जीने दो...'
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही राजीव सेन ने अपनी कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन निजी तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने इस कपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया और लोगों के भद्दे भद्दे कमेंट्स आने लगे। लोगों के भद्दे भद्दे कमेंट्स देखकर अदाकारा चारू असोपा ने चुप ना रहने का फैसला किया है और अपने ताजा इंटरव्यू में इन्हें बेबाक जवाब दिया है।

चारु असोपा ने अपनी तस्वीरों के बारे में बात करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हम दोनों घर में एक साथ वक्त बिता रहे थे। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इन तस्वीरों के लिए हम दोनों को ट्रोल क्यों किया जा रहा है? जियो और जीने दो..। आजकल लोग बहुत निगेटिव बातें कर रहे हैं। मैं बस इस बात का ख्याल रखती हूं कि लोगों के ऐसे कमेंट्स हमारा दिन ना खराब कर सकें।
आगे बात करते हुए चारु असोपा ने कहा मुझे लगता है लोग कोरोना वायरस की वजह से परेशान हो चुके हैं। तभी तो वो गुस्सा निकालने को लिए बस एक मौके की तलाश में रहते हैं। वैसे भी सेलेब्स को टारगेट करना सबसे आसान है।
ट्रोलिंग के अलावा चारू असोपा ने कोरोना वायरस लॉकडाउन पर भी बात की है और बताया है कि अब जब हम दोनों घर में बंद हैं तो राजीव मेरी हर काम में मदद करते हैं। मैं खाना बनाती हूं तो वो घर की सफाई करते हैं। घर का काम खत्म करके हम दोनों साथ में समय बिताते हैं। उसके अलावा मैं किताबें भी बढ़ती हूं तो राजीव म्यूजिक सुनते हैं। इसके अलावा लॉकडाउन में हम कर भी क्या सकते हैं।
राजीव सेन और चारु असोपा की तस्वीरें-
चारु असोपा के इस बयान से साफ है कि उनको फैंस के भद्दे कमेंट्स बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे हैं। तभी तो उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।




No comments