Coronavirus योद्धाओं से Hrithik Roshan और Ajay Devgn ने की रक्तदान की अपील
देश में Coronavirus के संक्रमण को फैलने से रोकने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं। इसी के तहत भारत सरकार ने देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। अब तक इस संक्रमण से 519 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार के पार पहुंच गया है। इसी बीच बॉलीवुड के कई सितारे लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अजय देवगन और ऋतिक रोशन ऐसे ही कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं।
कोरोना वायरस सर्वाइवर से अपील करते हुए Ajay Devgn ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘यदि आप COVID 19 से जंग जीत चुके हो तो आप एक कोरोना योद्धा हैं। हमें इस समय ऐसे योद्धाओं की जरूरत है जो अदृश्य शत्रु (कोरोना वायरस) पर विजय पाने में कामयाब हुए है। आपके खून में गोलियां होती हैं जो वायरस को मार सकती हैं। कृपया अपना रक्त दान करें, ताकि अन्य लोग ठीक हो सकें।
अजय देवगन के बाद बॉलीवुड एक्टर Hrithik Roshan ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा है, ‘मुंबई के कस्तूरबा गांधी अस्पताल को इस समय ऐसे लोगों की जरूरत है जो कोरोना को हरा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अगर आप 14 दिन क्वारंटीन में रह चुके हैं तो आपका खून वायरस के खिलाफ जंग लड़ने में मदद करेगा। कोरोना वायरस सर्वाइवर अपना ब्लड डोनेट करेंगे तो इससे ज्यादा से ज्यादा लोग बच पाएंगे। अपना ख्याल रखें हालत गंभीर है।
डॉक्टरों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति कोरना वायरस से जंग जीत जाता है तो उसके शरीर में प्रतिरोधी एंटीबॉडीज विकसित हो जाते हैं। इसके बाद अगर उसका खून संक्रमित मरीजों की बॉडी में डाला जाए तो वायरस कमजोर होने लगता है, और व्यक्ति कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है। यही वजह है कि सरकार भी कोरोना वायरस सरवाइवर्स से अपील कर रही हैं कि वो 14 दिन क्वारंटीन में रहने के बाद अपना रक्तदान करें और लोगों की सहायता करें।

If you’ve recovered from COVID19, you are a Corona warrior. We need an army of such warriors to overcome this invisible enemy. Your blood contains the bullets that can kill the virus. Please donate your blood, so others, especially the serious ones can recover. Sign up now🙏— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 19, 2020

No comments