Coronavirus: साउथ स्टार Nayanthara ने भी बढ़ाए हाथ, दान की इतनी बड़ी कम
देश में कोरोना वायरस के लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। कोरोना वायरससे छिड़ी जंग के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया हुआ है। जिसके चलते देश के कई लोगों के काम ठप्प हो गए हैं। ज्यादा मुश्किल दिहाड़ी मजदूरों की है जो अपने काम धंधे बंद होते ही एकदम खाली हो गए है। ऐसी ही हालत फिल्म एंपलॉय्ज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) के टेक्नीशियन्स की है जो इन दिनों टीवी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग के बंद होने के चलते मुसीबत की मार झेल रहे है।

ऐसे में कई साउथ स्टार्स ने आगे बढ़कर इन टेक्नीशियन्स को सपोर्ट भी किया है। इनमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और विजय सेतुपति जैसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने आगे बढ़कर मदद की है। इन्हीं स्टार्स की लिस्ट में अब साउथ की दिग्गज अदाकारा नयनतारा का भी नाम जुड़ गया है। सामने आ रही ताजा जानकारी की मानें तो अदाकारा ने फिल्म एंपलॉय्ज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया के तकनीकी लोगों की मदद के लिए 20 लाख रुपये का दान दिया है। इसके बाद से ही अदाकारा की कई लोग तारीफ कर रहे है।
अब तक कई स्टार्स कर चुके हैं दान
साउथ स्टार्स की ही बात करें तो पीएम केयर फंड से लेकर दूसरे फाउंडेशन्स में कई अभिनेताओं ने आगे बढ़कर दान किया है। राम चरण तेजा से लेकर विजय सेतुपति, एनटीआर जूनियर, महेश बाबू, प्रभास और कई स्टार्स ने आगे बढ़कर अपनी ओर से दान दिया है। तो वहीं, अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई स्टार्स अपनी ओर से दान कर चुके है।
लगातार बढ़ रहे हैं मामले
लेकिन दूसरी ओरए देश में लगातार ही कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3577 हो चुके है। अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले दिल्ली में ही कोरोना वायरस की संख्या बढ़कर 500 हो चुकी है।




No comments