Coronavirus Pandemic के बीच Farah Khan का फूटा गुस्सा कुकिंग और वर्कआउट वीडियोज को लेकर, कहा ‘हम यहां ग्लोबल पार्टी नहीं
बॉलीवुड की नामी कोरियोग्राफर Farah Khan ने एक बार फिर Coronavirus Pandemic के लगातार बढ़ते प्रकोप पर एक बार फिर से बॉलीवुड सेलेब्स की क्लास लगाई है। इसी के साथ कोरियोग्राफर कम डायरेक्टर ने अपने बयान से एक बार फिर खलबली मचा दी है। इससे पहले भी निर्देशक ने अपने एक वीडियो के जरिए सेलिब्रेटिज की क्लास लगाते हुए अपील की थी कि ये संकट की घड़ी है, ऐसे में सभी को लगातार वर्कआउट्स वीडियोज शेयर नहीं करने चाहिए। अब एक बार फिर से निर्देशिका ने सेलेब्स के लगातार कुकिंग वीडियोज पर निशाना साधा है।
फराह खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में खुलकर बात की है। वरिष्ठ पत्रकार राजीव मसंद के साथ बात करते हुए फराह खान ने कहा है, 'हां मुझे पता है। मैंने ये मुद्दा उठाया था। प्लीज वर्कआउट करें। मैं रोज एक घंटे बालकनी में रोजाना घूमती हूं। मैं परेशान थी कि लोग इस स्थिति को कितना हल्के में ले रहे है। ये कोई ग्लोबल पार्टी नहीं है दोस्तों, ये एक ग्लोबल महामारी है। लगता है कि लोग ये बात भूल रहे है।'
इतना ही नहीं, इसके बाद कोरियोग्राफर ने बॉलीवुड सेलेब्स की गंभीरता पर भी सवालिया निशान लगा दिए। अदाकारा ने कहा, 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री पहले से ही गहरी सोच को लेकर निशाने पर रहती है। हमारी स्थिति इस मामले में बहुत अच्छी नहीं है। हालांकि काफी लोग है जो अच्छा काम कर रहे हैं और अपनी ओर से आगे बढ़कर कॉन्ट्रिब्यूट कर रहे है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि हर कोई कह रहा हो कि मुझे देखो, मुझे देखो।'
उन्होंने ये भी साफ किया कि उनका इशारा किसी खास सेलिब्रिटी की ओर नहीं था। लेकिन उन्हें ऐसा लगा कि लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि स्थिति कितनी गंभीर है। 'ओम शांति ओम' डायरेक्टर ने कहा, 'मेरी 12 साल की बेटिंया इतनी समझदार हैं कि वो आवारा कुत्तों को खाना मिल सके इसके बारे में सोच रही है। मेरा बेटा चिंता में है और इस स्थिति पर गाने लिकना चाहता है। ताकि वो कुछ मदद कर सके। इसीलिए आप अपनी सहूलियतों को ऐसे शोऑफ नहीं कर सकते। मुझे पता है कि आप कर सकते हैं पर आपको नहीं करना चाहिए।'
फराह खान ने ये इशारा उन बॉलीवुड सेलेब्स की ओर किया है जो लॉकडाउन के बीच लगातार वर्कआउट वीडियोज, पोस्ट्स और कुकिंग जैसे वीडियोज से सोशल मीडिया पर छाए हुए है। इस बारे में आपकी क्या राय है। हमें कमेंट कर जरुर बताएं।

No comments