Coronavirus पर हमले के खिलाफ उतरीं Raveena Tandon, शुरू किया कैंपेन #JeetegaIndiaJeetengeHum
Coronavirus से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री Raveena Tandon ने एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत अदाकारा ने हैशटैग ‘जीतेगा इंडिया जीतेंगे हम’ (#JeetegaIndiaJeetengeHum ) नाम से कैंपेन शुरू किया है। इस बारे में खुद अदाकारा ने जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए दी है। बॉलीवुड स्टार ने इस कैंपेन के जरिए डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ पर हमला न करने की अपील की है।

अपने इस अभियान के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अदाकारा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है, ‘अपनी जान दांव पर लगाकर डॉक्टर्स, नर्स जैसे रियल लाइफ हीरो कोरोना वायरस से लड़ने में हमारी मदद कर रहे हैं। लोगों का इलाज कर वो हमें और हमारे परिवारों को इस वायरस से सुरक्षित रखने की कोशिश में है। इस जंग में जीत हासिल करने के लिए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिन रात काम कर रहे हैं। ऐसे में हमें डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिल से सम्मान करना चाहिए।‘
#jeetegaindiajeetengehum 🇮🇳 नमस्ते दोस्तों !उम्मीद करती हूँ के करोना महामारी के दौरान आप और आपके परिवार सुरक्षित हैं और अच्छे— Raveena Tandon (@TandonRaveena) April 25, 2020
स्वास्थ्य में हैं।
इस दौर में, जब हम सब एक जुट हो कर इस दिक़्क़त का सामना कर रहें हैं मेरी… https://t.co/LmE4pRu4xv
रवीना टंडन ने कहा, ‘हम इस कैंपेन के जरिए सभी लोगों से अपील करेंगे कि वो स्वास्थ्य विभाग की टीम को उनका काम करने दें और उचित सम्मान दें। हम सभी संकट की घड़ी से गुजर रहे हैं ऐसे में अफवाहों पर ध्यान न दें। हम उम्मीद करते है कि इस अभियान का फायदा जरूर होगा, हम सभी एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करेंगे।' इतना ही नहीं इस अभियान के तहत फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने दोस्तों शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, साइना नेहवाल, रणवीर सिंह, सोनू सूद, करण जौहर, युवराज सिंह को टैग करते हुए नॉमिनेट भी किया है।
रवीना टंडन ने शुरू की पहल 'जीतेगा इंडिया जीतेंगे हम
बता दें कि Raveena Tandon जल्दी ही फिल्म KGF Chapter 2 में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वो कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। लॉकडाउन ऐलान होने से पहले रवीना हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के लिए गई थी। इसके बाद उन्होंने ने अभिनेता यश के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।




No comments