जॉनी लीवर ने दी Coronavirus को धमकी, गाना गाते हुए बोले- ‘कोरोना अब तेरा रोना शुरू होने वाला है’
लॉकडाउन के चलते अपने घर पर समय बिता रहे जॉनी लीवर ने हाल ही में फैंस को मोटीवेट करते हुए Coronavirus पर एक गाना बनाया है। इस गाने के जरिए जॉनी ने Coronavirus को धमकी दी है और लोगों को घर पर रहने की भी सलाह दी है।

जॉनी लीवर ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें जॉनी ने पॉपुलर सॉन्ग ‘हम हिंदुस्तानी’ की लिरिक्स में बदलाव करते हुए Coronavirus से जोड़ा है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है, ‘Coronavirus को वॉर्निंग। हम हिंदुस्तानी’।
वीडियो की शुरुआत में जॉनी ने कहा, ‘कोरोना,कोरोना। अब तेरा रोना शुरू हो जाएगा। ऐसा भागेगा तू’। इससे पहले भी जॉनी ने फैंस को Coronavirus से बचने के लिए घर पर रहने की भी गुजारिश की थी।




No comments