Deepika Padukone ने उड़ाई खिल्ली Ranveer Singh की हरकत देख कर, कहा ‘तुम एक बिल्ली हो...’
बॉलीवुड का पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में बना रहता है। इसके साथ ही ये कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है। भारत में इस समय कोरोना वायरल के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है और आम से लेकर खास तक सभी लोग इस समय घर में ही कैद हो गए हैं। रणवीर और दीपिका भी मुंबई स्थित अपने घर पर ही हैं। ऐसे में ये कपल एक दूसरे के साथ क्वारंटीन पीरियड स्पेंड कर रहा है।

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे की टांग खिंचाई करते दिखाई देते हैं और दोनों का ये मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद भी आता है। कुछ देर पहले ही दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह का मजाक उड़ाते हुए उन्हें एक बिल्ली कहा है। दीपिका पादुकोण ने एक ऐसी बिल्ली के साथ रणवीर सिंह की तुलना की है जो कि पूरे समय सोती रहती है। दीपिका ने बेहद खास अंदाज में इंस्टा स्टोरी पर पति रणवीर का ये फैक्ट शेयर किया है।
कहा जाता है कि बिल्लियां अपने जीवन का 70 प्रतिशत हिस्सा सोते हुए ही गुजार देती हैं। असल जिंदगी के इस फैक्ट को दीपिका पादुकोण ने बहुत ही खूबसूरती से रणवीर सिंह पर अप्लाई किया है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर लिखा है इसके मतलब ये हुआ कि रणवीर सिंह तुम एक बिल्ली हो।
बात अगर रणवीर और दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो ये जोड़ी बहुत जल्द फिल्म 83 में नजर आने वाली है। इस फिल्म रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाएंगे और दीपिका रूमी देव की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म 83 का निर्देशन कबीर सिंह ने किया है।




No comments