Disha Patani ने शेयर किया अपना डांस वीडियो तो Krishna Shroff ने दिया ऐसा रिएक्शन कि Tiger Shorff भी रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड अदाकारा Disha Patani को अच्छी तरह से पता है कि इंटरनेट पर राज कैसे किया जाता है ? यही कारण है कि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ ऐसा शेयर करती रहती हैं, जो लोगों को बीच खलबली मचा देता है। उसके ऊपर से Tiger Shroff की बहन Krishna Shroff के कमेंट जो लोगों का ध्यान दिशा पाटनी की तरफ खींच ही लाते हैं।

बीते दिनों में इन दोनों दोस्तों को कई बार सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी करते देखा गया है। Disha Patani अपने अकाउंट पर बोल्ड तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं और कृष्णा श्रॉफ उन पर कमेंट करके लोगों को चौंका देती हैं। एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ है। असल में दिशा पाटनी ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'बागी 3' के सेट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बोल्ड डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। दिशा पाटनी के ये डांस मूव्स लोगों का दिल तो धड़का ही रहे हैं लेकिन इसके साथ-साथ इन्हें देखकर कृष्णा श्रॉफ भी झूमने लगी हैं।
यही कारण है कि कृष्णा श्रॉफ ने दिशा पाटनी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'लव...।' बात अगर यहीं तक रहती तो ठीक था लेकिन कृष्णा के साथ-साथ उनकी मां आयशा श्रॉफ ने भी दिशा के इस वीडियो पर कमेंट किया है और लिखा है, 'ये तो कमाल का है।'
अब सोचने वाली बात है कि टाइगर श्रॉफ की मां और बहन अदाकारा दिशा पाटनी की तस्वीरों पर ऐसे कमेंट करती हैं तो उनका क्या हाल रहता होगा ? हम शर्त लगा सकते हैं कि दिशा पाटनी की बोल्डनेस के सामने टाइगर श्रॉफ निशब्द हो जाते होंगे। वैसे आपको दिशा पाटनी का ये बोल्ड अवतार कैसा लगा है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।




No comments