Disha Patani ने बचाई जख्मी पंक्षी की जान, फैंस ने की जमकर तारीफ
पूरे देश में इस समय कोरोनावायरस की बढ़ती दहशत को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इस दौरान आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के सभी स्टार्स अपने घर में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani की एक तस्वीर फैंस के बीच बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दिशा पाटनी चेहरे पर मास्क लगाए हुए, अपनों हाथों में एक जख्मी पंक्षी लिए दिखाई दे रही हैं। दिशा पाटनी हमेशा से ही पालतू जानवरों से खास लगाव रखती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपने डॉग के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
हम सभी जानते हैं कि दिशा पटानी जानवरों से प्यार करती हैं, उनके घर पर 2 कुत्ते और 2 बिल्लियां हैं। हाल ही में दिशा पाटनी ने सड़क पर एक घायल चील को देखा, तो उन्होंने उसे बचाने के लिए कदम आगे बढ़ाया। अदाकारा ने चील की जान बचाने के बाद उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। कोरोना वायरस महामारी के बीच बॉलीवुड की कई हस्तियां सोशल मीडिया पर लगतार जानवरों की देखभाल को जागरुकता फैला रहे हैं और लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने पालतू जानवरों को न छोड़ें क्योंकि उनके कारण कोरोनवायरस नहीं फैलता है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पालतू जानवर के साथ एक वीडियो पोस्ट करते हुए नागरिकों से अपने कुत्तों को नहीं छोड़ने का आग्रह किया था।
दिशा पाटनी ने जिस तरह से घायल पंक्षी की जान बचाई है, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। फिलहाल लॉकडाउन की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। जैसी ही स्थिति नार्मल होती है, वैसे ही दिशा पाटनी अपनी आने वाली फिल्म 'विलेन 2' और 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की तैयारियों में जुट जाएंगी।

No comments