Jay Bhanushali पर पलटवार किया Mahira Sharma ने , Food Donation Video को लेकर बोली ये बात
भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कई टीवी और बॉलीवुड सितारे गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ये गरीब लोगों के भोजन से लेकर उन्हें पैसे तक दान में दे रहे हैं। टीवी एक्टर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने भी बीते दिन कुछ लोगों को खाना बांटा था। इस दोनों सितारों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था और लोगों ने इनकी काफी तारीफ भी की थी। वहीं टीवी एक्टर जय भानुशाली ने पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के इस वीडियो को पब्लिसिटी स्टंट बताया हैं, जिस पर अब माहिरा शर्मा ने जय भानुशाली को जवाब दिया है।
एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल इंडिया फोरम से बात करते हुए माहिरा शर्मा ने कहा है कि कुछ लोगों को मेरा जरुरतमंदों को खाना बांटना एक पब्लिसिटी स्टंट लगता है। मैं बस लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही थी। बिग बॉस 13 से मुझे इतना फेम मिला है कि अब मुझे किसी भी तरह का पब्लिसिटी स्टंट करने की कोई जरुरत नहीं है।
माहिरा शर्मा इस वीडियो को भले ही एक पब्लिसिटी स्टंट मानने से मना कर दिया हो लेकिन उनके इस वीडियो के कारण काफी ड्रामा हो चुका है। पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के फैंस ने जय भानुशाली को बीते दिन काफी ट्रोल किया है। कलाकार के साथ-साथ लोगों ने उनकी पत्नी को भी नहीं छोड़ा और ट्रोलर्स ने माही विज को भी इस विवाद में घसीट लिया।
अगर माहिरा शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो टीवी की ये हसीना बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी है। सलमान खान के इस रिएलिटी शो के बाद माहिरा शर्मा अपने दोस्त पारस छाबड़ा के साथ एक म्यूजिक एलबम 'बारिश' में नजर आई हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के खत्म होने के बाद माहिरा शर्मा अपनी पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी, जिसमें उनके साथ पारस छाबड़ा ही नजर आएंगे।

No comments