हॉलीवुड फिल्म ‘Jurassic World’ के डायरेक्टर Colin Trevorrow ने अभिनेता के निधन पर जताया शोक
बॉलीवुड स्टार Irrfan Khan के निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी एक्टर की मृत्यु की खबर पर दुख व्यक्त किया जा रहा है। हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड के निर्देशक कॉलिन ट्रिवॉरो (Colin Trevorrow) भी एक्टरइरफान खान की मौत की खबर से शॉक्ड हैं। उन्होंने इरफान खान की मौत की खबर पर एक्टर की फोटो शेयर करते हुए दुख जताया है। इसके साथ ही निर्देशक ने इरफान खान के साथ हुई अपनी आखिरी बातचीत के बारे में भी बताया है। उन्होंने लिखा है, ‘इरफान खान के जाने से बेहद दुखी हूं। एक बेहद समझदार व्यक्ति थे, जो अपने आसपास की दुनिया में भी बेहद खूबसूरती देखते था। यहां तक की दर्द में भी। हमारी आखिरी बातचीत में, उन्होंने मुझे दुख भरे दिनों में हमारे अस्तित्व की अच्छी बातों को याद करने के लिए कहा था। यहां हैं वो बिल्कुल हंसते हुए।’ कॉलिन के इस ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं।

साथ कर चुके हैं काम
दरअसल, इरफान खान और कॉलिन ट्रिवॉरो ने एक साथ फिल्म जुरासिक वर्ल्ड में साथ काम किया था। इस फिल्म में इरफान खान ने सिमन मसरानी का किरदार निभाया था जो नए जुरासिक वर्ल्ड के सीईओ था। हालांकि इसके बाद ही एक्टर को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी ने जकड़ लिया था। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद शानदार था और इसे मेकर्स आगे और भी अच्छे से बढ़ाने वाले थे। लेकिन एक्टर की बीमारी के चलते उनके किरदार को मेकर्स को छोटा करना पड़ा था। कम समय में ही एक्टर कई सारी फिल्मों के जरिए अपनी छाप दर्शकों के दिलों-दिमाग पर हमेशा के लिए छोड़ गए है।
Deeply sad to have lost #IrrfanKhan. A thoughtful man who found beauty in the world around him, even in pain. In our last correspondence, he asked me to remember “the wonderful aspects of our existence” in the darkest of days. Here he is, laughing. pic.twitter.com/8eAsSOO9Ie— Colin Trevorrow (@colintrevorrow) April 29, 2020
कई हॉलीवुड फिल्मों में किया काम
इरफान खान ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक अफनी एक्टिंग का परचम फहराया था। वो द वॉरियर, लाइफ ऑफ पाई, स्लमडॉग मिलेनियर, द नेमसेक और ए माईटी हार्ट जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके है। इतना ही नहीं, वो जुरासिक वर्ल्ड और द एमेजिंग स्पाइडर मैन में भी दिखाई दिए थे। एक्टर के अकस्मात निधन से हॉलीवुड में भी दुख का माहौल है।




No comments