ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' के सीन को रीक्रिएट करते दिखे Kartik Aaryan, Video हो रहा है Viral
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन का पालन करते हुए बॉलीवुड एक्टर Kartik Aaryan अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन फैंस के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंटरनेट पर कार्तिक आर्यन के फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो में कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड सुपरस्टार Hrithik Roshan और Preity Zinta की फिल्म Koi Mil Gaya एक सीन को रीक्रिएट किया है। इस वीडियो में कार्तिक के साथ उनकी बहन Kritika Tiwari भी दिखाई दे रही हैं। कार्तिक के इस फनी वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें, कार्तिक आर्यन इन दिनों Bhool Bhulaiyya 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ Kiara Advani मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। बीतें दिनों कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। जैसे ही चीजें नार्मल होती हैं कार्तिक और कियारा फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। कार्तिक की इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन आखिरी बार इम्तियाज की फिल्म Love Aaj Kal में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान दिखाई दी थीं। दोनों स्टार के फैन्स को इस फिल्म से काफी उमीदें थीं लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। बात करें देश में बढ़ रहे कोरोनावायरस की तो अब तक भारत से इससे पीड़ितों की संख्या 13 हजार के पार पहुंच चुकी है। इस महामारी ने 350 से ज्यादा लोगों की जान भी ले ली है, वहीं लगभग 1400 लोग इस महामारी को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं।

No comments