Manoj Bajpayee और Deepak Dobriyal Coronavirus Lockdown के कारण उत्तराखंड के जंगली इलाके में फंसे
भारत सरकार ने Coronavirus महामारी से लड़ने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया हुआ है। पहले इस लॉकडाउन की अवधि 21 दिन की थी लेकिन महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे अब 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसी बीच फिल्म अभिनेता Manoj Bajpayee और Deepak Dobriyal को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार, बॉलीवुड के ये दोनों कलाकार पिछले तीन हफ्तों से अपने घर से दूर उत्तराखंड में फंसे हुए हैं। मोदी सरकार ने 25 मार्च को भारत में लॉकडाउन का ऐलान किया था और उस समय मनोज और दीपक उत्तराखंड में शूटिंग कर रहे थे। लॉकडाउन घोषित होते ही देशभर में यात्रा सेवाएं रोक दी गई थीं, जिस कारण ये दोनों कलाकार वहीं फंसे रह गए।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, मनोज बाजपेयी ने खुद एक टेक्स्ट मैसेज से इसकी पुष्टि की है। मोबाइल से भेजे मैसेज में एक्टर ने बताया है कि, वो उत्तराखंड में परिवार के साथ सुरक्षित हैं। उन्होंने अपने चाहनेवालों को मैसेज करते हुए लिखा है, ‘सबी अपन ख्याल रखें और घर में सुरक्षित रहे। उत्तराखंड में भी अब लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। इसके बाद आगे कुछ दिनों तक मनोज और दीपक का मुंबई वापस आना मुश्किल लग रहा हैं।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल इस समय उत्तराखंड के जंगली इलाके में रह रहे हैं। दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गए थे। अचानक हुए लॉकडाउन के बाद वो फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ उत्तराखंड में ही फंस गए। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस समय मनोज बाजपेयी का पूरा परिवार उनके साथ ही है। हालांकि दीपक डोबरियाल की फैमिली उनसे दूर मुंबई में रह रही है।

No comments