Priyank Sharma ने Benafsha Soonawalla को Kiss करते हुए लगाई अपने रिश्ते पर पक्की मुहर, कहा 'कन्फर्म'
सलमान खान के सबसे चर्चित शो बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुके प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला ने आखिरकार अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। हाल ही में दोनों स्टार्स ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। जहां प्रियांक शर्मा ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कन्फर्मेशन और साथ ही उन्होंने एक दिल वाली इमोजी भी बनाई हैए वहीं बेनाफ्शा सूनावाला ने लिखा है कोई मुझे तुम्हारी तरह नहीं रख सकता जैसे आप इसे बिना शर्त वाला प्यार कह सकते हैं।

प्रियांक और बेनाफ्शा की इस रोमांटिक तस्वीर पर आरुषि दत्ता, कृति वर्मा, कृष्णा मुखर्जी, सब्यसाची सत्पथी, अरिह अग्रवाल, अभिषेक कपूर, अपारशक्ति खुराना, मुकेश छाबड़ा समेत कई स्टार्स ने कमेंट किए हैं। प्रियांक और बेनाफ्शा के फैन्स भी दोनों के इस कन्फर्मेशन से काफी खुश हैं और लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए बधाइयां दे रहे हैं। पिछले साल न्यूज आई थी कि नताशा स्टेनकोविक के साथ प्रियांक की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में दीरियां आ गई थीं और दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियांक शर्मा हाल ही में टीवी की जानी मानी अदाकारा हिना खान के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखाई दिए थे। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस वीडियो के अलावा प्रियांक रोडीज राइजिंग और स्प्लिट्सविला 10 जैसे शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं। बेनाफ्शा सूनावाला भी बिग बॉस 11 के साथ साथ रोडीज X4 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।




No comments