Shah Rukh Khan ने दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार को दिया दिलदारों वाला जवाब, डोनेशन के बाद Shah Rukh Khan ने फिर जीता दिल
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने देर से ही सही लेकिन जब कोरोना वायरस की जंग में लड़ाई के लिए अपनी ओर से हाथ आगे बढ़ाया तो देखने वाले बस देखते ही रह गए। बॉलीवुड स्टार ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट के जरिए कई संस्थाओं के जरिए कोरोना से छिड़ी जंग में हाथ आगे बढ़ाया है। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि एक्टर ने कुल कितने करोड़ रुपये दान दिए है। सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के दावे कर रहे है। किसी ने ये रकम 70 करोड़ रुपये के पार बताई है तो किसी ने इसका आंकलन 100 करोड़ रुपये के पार लगाया है। लेकिन हां ये जरुर साफ है कि अब तक सामने आई मदद में से ये सबसे बड़ी रकम है।

ऐसे में किंग खान की दरियादिली की सब लोग तारीफें कर रहे है। एक्टर ने जब दिल्ली और महाराष्ट्र सरकारों के लिए भी जब दान का ऐलान किया तो दोनों ही राज्यों के सीएम ने शाहरुख खान की इस पहल का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद जिस अंदाज में किंग खान ने दोनों मुख्यमंत्रियों को इसका जवाब दिया वो हर किसी का दिल जीत ले गया है। एक्टर ने दिल्ली सीएम के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा 'सर आप तो दिल्लीवाले हो, thank you मत करो, हुक्म करो। अपने दिल्लीवाले भाइयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे। ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस crisis से हम जीत कर निकलेंगे। जमीन पर इस हालात का सामना कर रहे आपके लोगों को बहुत हिम्मत और शक्ति मिले।
सर आप तो दिल्लीवाले हो, thank you मत करो, हुक्म करो। अपने दिल्लीवाले भाइयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे। ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस crisis से हम जीत कर निकलेंगे। More strength, resilience and power to your teams on ground sir. https://t.co/PoL7mLtlKa— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 3, 2020
तो वहीं महाराष्ट्र सरकार को भी एक्टर ने कहा हमें एक दूसरे को मुश्किल वक्त में शुक्रिया कहने की भी जरुरत नहीं है। हम एक ही परिवार हैं। हम शुक्रगुजार हैं कि आप महाराष्ट्र में इतनी मेहनत कर रहे है और जब भी कभी आपको वक्त मिले एक दो कविता जरुर लिखें। आपको ढेर सारा प्यार।
We don’t ever have to thank each other during times like these. We r a family. Grateful you are working so hard for Maharashtra and whenever you get alone time...do write a poem or two. Love to you. https://t.co/vXkTxEqPni— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 3, 2020
कोरोना वायरस के पीड़ितों को क्वारिंटीन करने के लिए शाहरुख खान ने अपना 4 मंजिला दफ्तर भी बीएमसी को सौंप दिया है। ये अब तक की एक सबसे बड़ी और अनोखी मदद है। जिसके लिए भी उनकी जमकर तारीफ हो रही है। शाहरुख खान की इस पहल के बाद फैंस भी खुशियां जता रहे है।




No comments