बॉलीवुड स्टार Purab Kohli Coronavirus की जंग जीतकर घर लौटे, फैंस को दिया ये मैसेज
बॉलीवुड और टीवी स्टार Purab Kohli की हालत अब ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्टर पूरब कोहली ने हाल ही में इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ये जानकारी दी है। एक्टर ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए ये बताया है कि वो और उनका पूरा परिवार अब ठीक है और इस खतरनाक बीमारी के चंगुल से निकल चुका है। बता दें कि बीते दिनों ही ये खबर सामने आई थी कि एक्टर पूरब कोहली अपनी पत्नी और बच्चों समेत Coronavirus के शिकार हो चुके हैं। इसकी जानकारी पूरब कोहली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी थी। लेकिन अब एक्टर ने ठीक होने की जानकारी देते हुए फैंस को राहत की सांस दी है।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा है आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया, मुझे और मेरे परिवार को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए। हमें वाकई ये प्यार पाकर बहुत साहस मिला और अब मैं और मेरा परिवार पूरी तरह से ठीक है।’ इसके साथ ही एक्टर ने ये भी बताया है कि किस तरह से इस बीमारी से बचा जा सकता है। हालांकि उन्होंने साथ ही ये भी सचेत किया कि इस दौरान पूरी तरह से सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें। पूरब कोहली की ये पोस्ट आप नीचे देख सकते है।
कोरोना वायरस की जंग जीतकर लौटे पूरब कोहली
बता दें कि एक्टर इन दिनों लंदन में ही हैं जहां वो इस बीमारी का शिकार हुए थे। ‘रॉक ऑन 2’ स्टार पूरब कोहली ने साल साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड लूसी से शादी कर ली थी। इसके बाद वो साल 2015 में बेटी ईनाया के पापा बने थे। इसके बाद से वो लंदन में ही है। इस दौरान ही वो लंदन में कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। ये बीमारी पहले उनकी बेटी और फिर पत्नी को हुई। इसके बाद एक्टर को भी कोरोना वायरस ने जकड़ लिया था। पूरब कोहली फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम है और रॉक ऑन 2, टाइपराइटर, एयरलिफ्ट जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके है।




No comments